''बागी 2'' के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी, दिखा बोल्ड अंदाज

3/28/2018 1:50:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी हाल ही में 'बागी 2' के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे। इस दौरान दिशा रैड कलर की वन पीस ड्रैस पहन कहर ढाती हुईं नजर आईं। वहीं टाइगर का रफ एंड टफ लुक आकर्षक नजर आया।

दिशा के साथ टाइगर काफी बोल्ड अंदाज के साथ कैमरे के सामनेपोज देते हुए नजर आए। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा दोनों अपने अफेयर की वजह से भी काफी सुर्खियां बटौरते रहतें हैं।

हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते की सच्चाई को कभी बयान नहीं किया है। दिशा और टाइगर कई मूवी डेट्स और डिनर डेट्स के अलावा हॉलिडे पर भी साथ नजर आ चुके हैं।

बता दें कि 30 मार्च को रिलीज होने जा रही फिल्म बागी 2 में टाइगर का एक्शन लुक पहले से ही चर्चाओं में है। इस फिल्म में कई स्टंट्स को टाइगर ने खुद अंजाम दिया है।

Punjab Kesari