टाइगर और कृष्णा ने मां आयशा श्रॉफ को किया बर्थडे विश, दिशा पटानी ने भी तस्वीर शेयर कर दी मुबारकबाद
6/5/2021 8:39:40 PM

मुंबई. एक्टर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ आज अपना 61 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। जन्मदिन के साथ-साथ आज आयशा की शादी की सालगिरह भी है। इस खास मौके पर आयशा को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। टाइगर ने खास अंदाज में मां को बर्थडे विश किया है। वहीं टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने भी आयशा को बर्थडे विश किया है।
टाइगर ने इंस्टा स्टोरी में मां के साथ तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। तस्वीर शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मां, लव यू सो मच।' इसके साथ टाइगर ने हार्ट इमोजी भी बनाई है।
इसके अलावा टाइगर ने मां और पापा की एक-साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें शादी की सालगिरह की भी शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा- 'हैप्पी ऐनिवर्सरी मॉम डैडी आपको पाकर खुशनसीब हूं।' इसके साथ भी टाइगर ने हार्ट इमोजी बनाई है।
टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा ने भी इंस्टा स्टोरी में आयशा के साथ तस्वीर शेयर कर बर्थडे विश किया है। तस्वीर शेयर कर दिशा ने लिखा- 'सबसे खूबसूरत आयशा श्रॉफ को हैप्पी बर्थडे।' इसके साथ दिशा ने कई हार्ट इमोजी बनाए हैं।
टाइगर की बहन कृष्णा ने भी बचपन की तस्वीर शेयर कर मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। तस्वीर में कृष्णा अपने माता-पिता और भाई के साथ नजर आ रही हैं। कृष्णा श्रॉफ ने अपनी मां आयशा श्रॉफ के लिए लिखा, 'माय होल हार्ट।'
बता दें दिशा और टाइगर रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया है। बीते दिनों दोनों विवादों में घिर गया थे। दरअसल, लॉकडाउन का उल्लघंन करने के मामले में दिशा और टाइगर श्रॉफ पर केस दर्ज किया गया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

कार्तिक पूर्णिमा आज, आज दोपहर 2:45 बजे तक रहेगी कार्तिक पूर्णिमा की तिथि

इन लोगों को करना चाहिए मंगलवार का व्रत, हर कष्ट दूर करेंगे हनुमान जी

वाणिज्य मंत्रालय उप-सहारा अफ्रीकी, खाड़ी देशों में निर्यात बढ़ाने के लिए उठा रहा कदम

मुख्यमंत्री सोलन में 413 प्रभावितों को मकान के निर्माण के लिए पहली किस्त बांटेंगे