टाइगर ने फैमिली और गर्लफ्रेंड संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, दिशा के बोल्ड अंदाज ने फिर लूटी महफिल

3/3/2021 1:35:53 PM

मुंबई. एक्टर टाइगर श्रॉफ ने 2 मार्च को परिवार और गर्लफ्रेंड दिशा के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। टाइगर मां आएशा श्रॉफ, बहन कृष्णा श्रॉफ और दिशा के साथ बांद्रा में डिनर करने पहुंचे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में टाइगर पिंक टी-शर्ट एंड ग्रे पैंट में नजर आ रहे हैं। साथ में एक्टर ने ब्लैक कलर के शूज पहने हुए हैं। फेस मास्क से टाइगर ने अपने लुक को कम्पलीट हुआ है।

वहीं टाइगर की मां आएशा व्हाइट टॉप एंड ग्रे पैंट और बहन कृष्णा ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दी।

गर्लफ्रेंड दिशा ने मेहरून टॉप पहन सारी महफिल ही लूट ली। एक्ट्रेस मेहरून क्रॉप टॉप और ब्लैक ट्राउजर में बेहद हॉट लग रही है। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और फेस मास्क से दिशा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। सभी की नजरें उन पर टिक गई। दिशा की इन तस्वीरों ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो टाइगर बहुत जल्द फिल्म 'बागी 4', 'हीरोपंती 2' और 'गणपत' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा टाइगर फिल्म 'रैम्बो' में भी दिखाई देगें।

जो 2022 में रिलीज होगी। वहीं दिशा 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' और 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाली हैं।

Content Writer

Parminder Kaur