बेटे टाइगर और पत्नी आयशा ने खास अंदाज में जैकी श्रॉफ को किया बर्थडे विश, अभिषेक बच्चन ने भी दी जन्मदिन की बधाई

2/1/2022 4:02:11 PM

मुंबई. एक्टर जैकी श्रॉफ आज अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस खास मौक पर एक्टर को पत्नी आयशा श्रॉफ और बेटे टाइगर श्रॉफ ने बर्थडे विश किया है। एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी तस्वीर शेयर कर जैकी को जन्मदिन की बधाई दी है।


आयशा ने बर्थडे विश करते हुए जैकी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्टर अपने दिवंगत पिता और बच्चों के साथ पोज दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए आयशा ने लिखा- दुनिया के सबसे दयालु दिल वाले इंसान को जन्मदिन मुबारक हो! आप एक सबसे अच्छे बेटे और सबसे प्यारे पिता हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ayesha Shroff (@ayeshashroff)

टाइगर ने इंस्टा स्टोरी में पिता जैकी की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। इसके साथ टाइगर ने लिखा- 'बेस्ट डैड को 18वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। भगवान आपको हमेशा उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। आशा है कि मैं इस साल आपको थोड़ा और गौरवान्वित कर पाऊं, जिस तरह से मुझे आपका बेटा होने पर गर्व है।'


अभिषेक बच्चन ने भी इंस्टा स्टोरी में जैकी के साथ तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'जब मैं एक बच्चा था,आप उन सभी में सबसे अच्छे हैं। जन्मदिन मुबारक हो जैकी सर।'

Content Writer

Parminder Kaur