बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी ''ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'', बजट निकालना भी हुआ मुश्किल

11/15/2018 12:16:49 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' औंधे मुंह गिरी है। फिल्म को देखकर फैंस और क्रिटिक्स ने इसकी जमकर आलोचना की। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका हैं। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने अब तक 128 करोड़ का बिजनेस ही किया है। 

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का बजट 240 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिलहाल कलेक्शन में लगातार गिरावट के बाद लग रहा है कि 150 करोड़ कमाना भी चुनौती है। फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इसे दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं। इसे विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख अहम किरदार में हैं। 
 

Neha