रिलीज हुआ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर, अलग अंदाज में दिखे अमिताभ-फातिमा

9/27/2018 12:05:55 PM

मुंबई: मोस्ट अवेटड फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह ट्रेलर यश चोपड़ा के जन्मदिन पर जारी किया गया है। फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन किसी फिल्म में आम‍िर खान के साथ काम करते नजर आएंगे। ट्रेलर में अमिताभ काफी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, आमिर खान मन-मौजी किरदार में दिख रहे है। ट्रेलर देखने से साफ पता लग रहा है कि फातिमा फिल्म में एक वॉरियर है, जो अपने दुश्मनों का निडर हो सामना कर रही है। 

 


बता दें कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को रिलीज होगी। ये फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज होगी। हिंदी के साथ ही फिल्म को तमिल और तेलुगु में भी डब किया गया है। ट्रेलर से पहले फिल्म के पोस्टर र‍िलीज करके फिल्म के किरदार के बारे में द‍िलचस्प अंदाज में बताया गया था। सबसे पहला लुक फिल्म में खुदाबख्श का किरदार निभा रहे अमिताभ बच्चन का था। बाद में फातिमा सना शेख (जफीर), कैटरीना कैफ (सुरैया), लॉयड (जॉन क्लाइव) और आमिर खान (फिरंगी) के लुक को जारी किया गया था।
 

Konika