स्पेशल किड्स संग भाईजान का मस्ती भरा डांस, लोग बोले-'ऊपर भगवान, धरती पर सलमान खान'

3/22/2021 8:34:17 AM

मुंबई बाॅलीवुड के भाईजान यानि सुपरस्टार  सलमान खान रियल लाइफ में दरियादिली के लिए जाने जाते हैं।  वह अक्सर लोगों के साथ खुशियां बांटते नजर आते हैं। वह  कभी कैंसर पीड़ित की मदद तो कभी दिहाड़ी मजदूरों के लिए सलमान लाखों खर्च कर चुके हैं।  अब सलमान खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह स्पेशल किड्स के साथ मस्ती और डांस करते नजर आ रहे हैं।

शेयर किए इस वीडियो में सलमान उनकी आॅन स्क्रीन मां बीना काक के एनजीओ उमंग के स्पेशल किड्स के साथ है। इस दौरान सलमान के साथ बीना काक, सोनाक्षी सिन्हा और बॉडीगार्ड शेरा नजर आ रहा है। बच्चे सलमान के साथ डांस करके काफी खुश दिख रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर कर सलमान ने लिखा-'उमंग के बच्चों के साथ डांस। भगवान आपका भला करे और आप सभी को ढेर सारा प्यार।' फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

इसके साथ यूजर्स ने ढेरों कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'ऊपर भगवान, धरती पर सलमान खान'। वहीं एक ने लिखा-'तुझको तो मिली हैं दुआ ही दुआ तेरा कोई कुछ नहीं कर पाएगा। '

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान इस साल ईद के मौके पर उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई रिलीज होने वाली है। वह जल्द ही कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा वह अंतिम और कभी ईद और कभी दिवाली' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

 

Content Writer

Smita Sharma