ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई ईशा शरवानी, तीन लोगो को किया गिरफ्तार

9/20/2019 1:01:12 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शऱवानी इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। ईशा को लेकर खबरें हैं कि ईशा शरवानी को कथित तौर पर ठगने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने ईशा को धमकी दी कि यदि उसने पैसा नहीं दिया तो कर उल्लंघन को लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

फिलहाल आस्ट्रेलिया  में रह रही ईशा से आरोपियों ने वेस्टर्न यूनियन और आरआईए मनी ट्रांसफर के जरिए  5700 ऑस्ट्रलियाई डॉलर (करीब तीन लाख रुपये) बदलवा लिए। साइबर क्राइम शाखा ने आरोपियों भानुज बेरी (24), पुनीत चड्ढा (34) और रिषद खन्ना (23) को गिरफ्तार किया।

जानकारी के लिए  बता दें ईशा ‘किसना' और ‘लक बाई चान्स' सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Pawan Insha