कपिल शर्मा के शो में होगा ट्रिपल धमाल, जब आएंगे सदी के ये 3 आइकॉनिक विलेन

4/20/2019 8:16:40 AM

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो'  इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। शो का आने वाले  वीकेंड एपिसोड  काफी धमाकेदार होने वाला है। इस शो में बॉलीवुड के आइकॉनिक विलेन कॉमेडी का तड़का लगाएंगे।

कपिल के शो में  रंजीत, गुलशन ग्रोवर और किरण कुमार चार चांद लगाएंगे। हाल ही में इस शो के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

कपिल के शो में इंडस्ट्री के ये पॉपुलर विलेन ढेर सारी मस्ती मजाक और फन करेंगे। तस्वीर में रंजीत कपिल शर्मा को पानीपुरी खिलाते हुए नजर आ रहे हैं


होंगे कई खुलासे 

शो के दौरान गुलशन ग्रोवर ने अपने साथी कलाकार डिंपल कपाड़िया, नसीरुद्दीन शाह, सनी देओल और चंकी पांडे के सीक्रेट्स खोले। इतना ही नहीं गुलशन ने चंकी पांडे को रियल कंजूस बताया। उन्होंने बताया कि चंकी की शादी तक किसी और ने स्पॉन्सर की थी। 

बता दें कि इससे पहले कपिल के शो में कलंक की स्टारकास्ट पहुंची थी। वहीं कमबैक के बाद से कपिल का शो टीआरपी में अच्छा कर रहा है। शो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस बार कपिल के शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।वहीं कपिलके शो में उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ और उनकी मां भी शामिल होती रहती हैं।

 

 

 

Smita Sharma