Holi 2023: इस साल ये बॉलीवुड कपल्स मनाएंगे शादी के बाद पहली Holi, खास होगा सेलिब्रेशन

3/7/2023 12:41:57 PM

नई दिल्ली। हर साल रंगो का त्यौहार होली देशभर में बड़े धूम-धाम से सेलिब्रेट किया जाता है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स भी इस त्यौहार को बड़े ही उत्साह से मनाते हैं। लेकिन इस बार की होली बॉलीवुड के कुछ कपल्स के लिए बेहद खास होने वाली है। 2023 की ये होली कुछ सेलिब्रिटी कपल्स की शादी के बाद पहली होली है। तो आइए जानते है उन जोड़ियों के नाम।  

 

सिद्धार्थ और कियारा
बॉलीवुड की सबसे चर्चित कपल सिद्धार्थ और कियारा इस साल शादी के बाद अपनी पहली होली मनाने जा रहे हैं। कपल ने इसी साल 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। दोनों की शादी की फोटो खूब वायरल हुई थीं। 

आथिया और केएल राहुल
बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल इसी साल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे हैं।कपल की नेसुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस ग्रैंड वेडिंग की थी। जिसके बाद अब आथिया और केएल राहुल पति-पत्नि के रूप में अपनी पहली होली सेलेब्रेट करेंगे। 

रणबीर और आलिया
रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को धूमधाम से शादी की थी। जिसके बाद दोनों की वैडिंग पिक्चर्स इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं। कपल ने 6 नवंबर 2022 को एक प्यारी सी बेटी राहा का स्वागत किया था। ये कपल इस साल अपनी पहली होली सेलेब्रेट करेंगा। 

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने 19 फरवरी को अपनी गर्लफ्रैंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी की थी। यह शादी पूरी तरह क्रिश्चियन रिति-रिवाज के मुताबिक की गई। आपको बता दें कि यह फरहान की दूसरी शादी है। उन्होंने अपनी पहली पत्नी अधुना भबानी को करीब 16 साल बाद तलाक दे दिया था। शादी के बाद फरहान और शिबानी की ये पहली होली होगी। 

मौनी रॉय और सूरज नांबियार
टीवी की दुनिया से मशहूर हुई एक्ट्रेस मौनी रॉय भी पिछले साल शादी के बंधन में बंधी । उन्होंने  27 जनवरी को सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लिए । कपल ने बंगाली और साउथ इंडियन स्टाइल में शादी की थी। मौनी की शादी की तस्वीरों को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था। वहीं, अब मौनी अपने जीवन साथी के साथ पहली होली मनाएंगी।

ऋचा चड्ढा और अली फजल 
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 6 अक्टूबर को शादी की। कपल ने मुस्लिम रिति रिवाजों से शादी की रस्में पूरी की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब ये कपल शादी के बाद अपनी पहली होगी सेलेब्रेट करेगा। 

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया
 बॉलीवुड और साउथ अभिनेत्री हंसिका मोटवानी और सोहेल खटूरिया  भी एक दूसरे से शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने 4 दिसंबर को बेहद शानदार तरीके से रॉयल अंदाज में जयपुर में शादी की। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News