इस महिला ने अपने ही बर्थडे पर कर डाला खुद का श्राद्ध, देखें तस्वीरें

4/2/2018 11:18:45 AM

मुंबई: हर किसी को अपने बर्थडे का इंतजार होता है औऱ हर कोई उसे अलग अंदाज में मनाता है। महीनों पहले ही हम अपने जन्मदिन को बेहतर तरीके से मनाने की प्लानिंग में जुट जाते हैं।

कभी कोई घर से दूर पहाड़ियों पर जाकर अपने इस ख़ास दिन को सेलिब्रेट करता है, तो कोई डिस्क और क्लब में दोस्तों के साथ पार्टी करना पसंद करता है।

वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपना जन्मदिन काफ़ी शांति और सुकून के साथ मानना पसंद करते हैं। पर क्या कभी आपने किसी को की बर्थ-डे पर ख़ुद अंतिम संस्कार करते हुए देखा है। दरअसल, Russia के Nizhni Novgorod की रहने वाली Mila Blatova ने अपने 30वें जन्मदिन पर कुछ ख़ास करने की ठानी और उन्होंने ख़ुद का ही श्राद्ध कर डाला।

Blatova का मानना है कि 30 की उम्र के बाद आपके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो जाता है, इसीलिए उन्होंने अपने इस बर्थ को मज़ेदार बनाने का फ़ैसला किया। इसके साथ ही इस महिला ने लोगों को उम्र की परवाह न करते हुए, ज़िंदगी को अच्छे से जीने की सलाह दी।
 

Punjab Kesari