Anu malik की ये ख्वाइश रह गई थी अधूरी! इस रिएलिटी शो को जज करना चाहते हैं कंपोजर

7/24/2023 10:43:27 AM

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाले वन ऑफ द बेस्ट म्यूजिक कंपोजर हैं अनु मलिक। ऐसा कोई नहीं होगा जो अनु मलिक के गानो का फैन ना रहा हो। अनु मलिक ने अपने करियर में हजारों गाने बनाएं हैं। अपने करियर की शुरुआत में फिल्मों में गाने बनाने वाले अनु मलिक की नई पहचान टीवी के जज के तौर पर होने लगी थी। सोनी टीवी पर जब इंडियन आइडल का पहला सीजन आया था, उसमें अनु मलिक बतौर जज अपॉइंट हुए थे।

इसके बाद शो के कई सीजन आए जिसमें अनु मलिक की जज की कुर्सी को कोई नहीं छीन पाया। अनु मलिक ने शो एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा जैसे शोज भी जज किए। लेकिन फिर ‘मी टू मोमेंट’ के आरोपों के बाद कंपोजर के करियर पर काफी असर पड़ा। हालांकी कुछ समय बाद अनु मलिक एक बार फिर सिंगिग रिएलिटी शो की दुनिया में लौट आएं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ANU MALIK (@anumalikmusic)

कई सिंगिग रिएलिटी शो जज करने के बाद भी अनु मलिक ने अपनी अधूरी ख्वाइश के बारे में बताया। अनु मलिक ने हाल ही में कहा कि वे बेहद खुश हैं कि उन्हें ‘सा रे गा मा पा’ में जज के तौर पर काम मिला है। अवु के लिए इस शो में बतौर जज काम करना काफी बड़ी बात है। कंपोजर ने कहा कि अब उनहे घर वापसी जैसा फील हो रहा है। 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi