'प्रियंका-सुशांत के खिलाफ चला कैम्पेन...' इस फिल्म मेकर ने खोला बॉलीवुड माफियाओं का काला चिट्ठा

4/4/2023 1:22:28 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड गैंग को एक्पोस किया था। जिसके बाद कई सितारें उनके सपोर्ट में उतर आए थे। वहीं, अब फिल्म मेकर अपूर्व असरानी प्रिंयका चोपड़ा के सपोर्ट में उतर आए हैं। अपूर्व ने खुलासा किया है कि कैसे मौजूद कैम्प कैसे इस पूरी इडस्ट्री को कंट्रोल करते हैं। कैसे वो किसी का भी करियर बर्बाद करने की क्षमता रखते हैं। 

 

अपूर्व ने खोली बॉलीवुड माफियों की पोल
अपूर्व असरानी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि कैसे इस इंडस्ट्री में परिवारवाद चरम पर है। वो ऑडियन्स की नस नस जानते हैं। अपूर्व ने कहा की- सही बात है कि उनके अपने फेवरेट्स हैं, और उन्हें पूरा हक है। उनके साथ काम करने का। प्रॉब्लम होती है, जब वो किसी के खिलाफ गैंग बना लेते हैं। एक एक्टर या एक टेक्निशियन के ही इतने खिलाफ हो जाना कि वो इस पूरे इको सिस्टम में ही काम ना कर पाए। 

अपूर्व ने आगे बताया कि उन्होंने ऐसे कई इंसिडेंट देखे हैं, जहां किसी को इगो हर्ट हो जाता है, जब कोई एक्टर फिल्म को रिजेक्ट कर देता है। फिर उनका इगो किसी और के घमंड से जुड़ जाता है और कहा जाता है कि इस एक्टर के साथ काम नहीं करना। फिर वो मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। पावरफुल जर्निलिस्ट के जरिए कैम्पेन चलाते हैं उस एक्टर की इमेज को बिगाड़ने के लिए। खिलाफत में अंधाधुन आर्टिकल्स लिखे जाते हैं फेक और मनगढ़ंत स्टोरीज क्रिएट की जाती है कि सेट पर अच्छा बिहेवियर नहीं रहता है।

अपूर्व ने आगे कहा कि- "अगर वो एक्टर अच्छा काम करने भी लगे तो भी बुरा रिव्यू दिया जाता है। या फिर उसका रिव्यू ही नहीं किया जाता। अगर फिर भी प्रोजेक्ट सक्सेसफुल हो जाए तो उस सक्सेस की न्यूज ही नहीं बनाई जाती है। ये बहुत एक अच्छे एक्टर की इमेज उसके करियर को खराब करने के लिए काफी होता है। खासकर उनका जिनका इस इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं होता है।"

प्रिंयका को किया गया कॉर्नर- अपूर्व
अपूर्व ने प्रिंयका चोपड़ा को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि- "प्रियंका ने एक साल में दो हिट्स दिए थे- बर्फी और अग्निपथ। लेकिन उनके बारे में आर्टिकल लिखा गया कि कोई हीरो उनके साथ काम नहीं करना चाहता है। वो प्रियंका को उनका क्रेडिट ही नहीं देना चाहते। वो एक स्टार या एक्टर के तौर पर ग्रो नहीं कर पा रही थीं। उन्हें बॉलीवुड में कॉर्नर किया जा रहा था। लेकिन प्रिंयका ने हार नहीं मानी, उन्होंने अपनी अलग राह बना ली। इस करप्ट सिस्टम से दूर।"

सुशांत को इस तर बॉलीवुड माफिया ने किया परेशान
इसके अलावा अपूर्व ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करते हुए बताया कि- डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने सुशांत की हालत को बहुत सही तरीके से जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि एक नाजुक दिमाग का एक व्यवस्थित निराकरण। यहीं से शुरुआत होती है एक एक्टर के करियर के खिलवाड़ करने की। पूरे सिस्टम ने उसे कॉर्नर कर दिया था। सुशांत को अवार्ड्स से अलग कर दिया था। उसकी लास्ट फिल्म ने 100 करोड़ का बिजनेस किया था। लेकिन उसे फ्लॉप बताया गया। वो बहुत दिमाग की बातें करता था लेकिन उसके शब्दों को उसका पागलपन बताया गया। उसे आखिर तक परेशान किया गया। उस पर मीटू लगवाया गया। सबसे बुरा ये कि ये सब हमारे सामने था, लेकिन हम देख नहीं पाए। 

Content Editor

kahkasha