कपूर खानदान के इस सदाबहार एक्टर ने बनाया था पहला यूट्यूब चैनल

9/25/2019 4:56:19 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। सोशल मीडिया के प्रभाव से हम सभी भली-भांति परिचित हैं। इसकी त्वरित कनेक्टिविटी और विशाल पहुंच का लाभ लेने के लिए हम सभी इसका प्रयोग करते हैं। जब भी कोई एक्टर अपने फैंस के लिए कुछ अनाउंसमेंट करता है तो सोशल मीडिया का ही सहारा लेता है। कई बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ने अपने फैंस के साथ जुड़ने के लिए अपने खुद के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट भी शुरू की है। 
वरुण धवन, आलिया भट्ट, अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी जैसे सेलेब्स और कुछ अन्य के पास पहले से ही अपना यूट्यूब चैनल है, जबकि कुछ इस लिस्ट में शामिल होने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूट्यूब चैनल पहला बॉलीवुड स्टार कौन था। आइए हम आपको बताते हैं कौन हैं वो सेलेब्रिटी-

जिस एक्टर ने पहली बार अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था, वह कोई और नहीं, बल्कि शम्मी कपूर थे।

शम्मी पहले एक्टर थे जिन्होंने 2007 में अपना खुद का यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था।

 

यूट्यूब  की स्थापना 14 फरवरी 2005 को हुई थी और दो साल बाद अभिनेता का अपना चैनल था। है ना इंट्रेस्टिंग? उन्होंने सक्रिय रूप से वीडियो स्ट्रीमिंग साइट पर केवल 2010 तक कंटेंट अपलोड करना शुरू भी कर दिया था।

Edited By

Akash sikarwar