इस खूबसूरत महिला ने Salman को शादी के लिए किया प्रपोज, भाईजान ने दिया दिल तोड़ने वाला जवाब

5/27/2023 11:39:01 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल बॉलीवुड के दंबग यानी सलमान खान लड़कियों में कितने पॉपुलर हैं ये तो हम सब जानते हैं। बी-टाउन के मोस्ट ऐलिजिबल बैचेलर सलमान पर उनकी गर्ल फैंस चांस मारने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में एक लड़की ने सल्लु मियां को शादी के लिए प्रपोज किया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वारयल हो रहा है। 

 

खूबसूरत हॉलीवुड जर्नलिस्ट मे सलमान को किया प्रपोज
दरअसल, सलमान खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित अवार्ड IIFA में शामिल होने अबू धाबी में है। इवेंट में जब सलमान मीडिया से बातचीत कर रहे होंते हैं। तभी एक लेडी जर्नलिस्ट सल्लू मियां को शादी के लिए प्रपोज कर देती है। वह अपने दिल की बात कहते हुए कहती हैं- "मैं हॉलीवुड से आई हूं। सिर्फ आपसे एक सवाल पूछने कि लिए। जब से मैंने आपको देखा है, मैं आपसे प्यार करने लगी हूं।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलमान ने तोड़ा लेडी जर्नलिस्ट का दिल
इसके बाद सलमान कहते लेडी रिपोर्टर से कहते हैं कि "आप शाहरुख खान की बात कर रही हैं ना"। भाईजान की बात सुन फिर लेडी रिपोर्टर कहती हैं कि- नहीं, मैं सलमान खान की बात कर रही हूं। क्या आप मुझसे शादी करेंगे? महिला की बात सुन सलमान रिपोर्टर का दिल तोड़ते हुए कहते हैं कि- "मेरी शादी के दिन जा चुके हैं। तुम्हें 20 साल पहले मिलना चाहिए था।"


बता दें कि, इस लेडी जर्नलिस्ट का नाम एलीना खलफीह है। ये एक हॉलीवुड होस्ट हैं और बेहद खूबसूरत हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News