B''Day Spcl: क्रिकेटर बनना चाहता था ये एक्टर, श्रद्धा कपूर के बाद इस मॉडल से हैं डेटिंग की अफवाहें

11/16/2019 11:39:13 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर शनिवार को 34 साल के हो जाएंगे।रहे हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी और गुड लुक्स वाले आदित्य अपने फैंस के बीच खासे पॉपुलर हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक समय हो चुका है। उन्होंने इसी साल अप्रैल में बॉलीवुड में 10 साल पूरे किए। आइए आपको बताते हैं एक्टर से जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट: 

आदित्य ने 2009 में सलमान खान और अजय देवगन की फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया, उसके बाद 'एक्शन रीप्ले' और 'गुजारिश' में नजर आए, लेकिन साल 2013 में श्रद्धा कपूर के साथ उनकी पहली बड़ी हिट 'आशिकी 2' के बाद उन्हें फेम और पॉपुलैरिटी मिली।

पिछले कुछ सालों में, आदित्य ने खुद को ट्रांसफॉर्म किया है और मोस्ट डिमांडिंग बॉलीवुड एक्टर के रूप में सामने आए हैं। इंडस्ट्री में अपने शुरूआती दिनों में वह "घुंघराले बालों वाले लड़के" के रूप में जाने जाते थे। आदित्य ने कभी एक्टर बनने के बारे में नहीं सोचा था। उन्होंने करियर की स्टार्टिंग वीडियो जॉकी के रूप में की थी। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अनोखे अंदाज ने उन्हें स्टार बना दिया। आदित्य बचपन से एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बनना चाहते थे। इंट्रेस्टिंग बात यह है कि वह भी खुद को एक एक्सीडेंटल एक्टर कहते हैं।

आदित्य को गाने का काफी शौक है और उन्हें लगता है कि वह खुद को संगीत के साथ बेहतर तरीके से व्यक्त करते हैं। बहुत जल्द ही वह अपने खुद के म्यूजिक एल्बम के साथ आ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, कलंक एक्टर ने कहा कि एक्टिंग से पहले भी म्यूजिक उनके जीवन का हिस्सा रहा है। उन्हें गिटार बजाना और लिखना भी पसंद है। 

आदित्य को खाने का बहुत शौक है। उन्होंने खाने के लिए अपने प्यार को कई बार कबूल भी किया है। चाहे वह बिरयानी हो, राजमा चावल, सीक कबाब या सबका फैवरेट मुंबई का स्ट्रीट फूड, आदित्य पक्के मुम्बईवासी है। मुंबई में जन्मे और पले-बढ़े आदित्य ने कफ परेड स्कूल में पढ़ाई की और सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। 


एक्टर ने शुरुआत में वीडियो जॉकी रिया चक्रवर्ती को डेट किया था। बाद में, आशिकी 2 की शूटिंग के दौरान उनका नाम श्रद्धा कपूर से भी जोड़ा गया। हालांकि, उनके साथ मॉडल दिवा धवन के डेटिंग की अफवाहें अब एक साल से ज्यादा टाइम से चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। 

Edited By

Akash sikarwar