ये टीवी कपल यूरोप में कर रहा हैं जमकर मस्ती, देखें तस्वीरें

7/14/2017 4:42:28 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों यूरोप में हॉलिडे मना रहे है। उन्होंने इस हॉलिडे की कुछ तस्वीरें सोशल साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

8 जुलाई को दिव्यांका-विवेक ने अपनी शादी की पहली सालगिरह का जश्न मनाया है।अपनी शादी की पहली सालगिरह के सेलिब्रेशन के मौके पर ही यह स्टार कपल यूरोप की सैर करने पहुंचा है। 


 
बता दें कि हाल ही में दिव्यांका और विवेक ने मशहूर डांस रियालिटी शो 'नच बलिए 8' का खिताब जीता है। इन दोनों की मुलाकात स्टार टीवी के मशहूर शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी।