छोटे पर्दे पर इन कलाकारों ने निभाया श्री कृष्णा का किरदार, जन्मअष्टमी के मौके पर देंखे तस्वीरें

8/11/2020 2:28:36 PM

मुंबई. छोटे पर्दे पर बहुत सारे धार्मिक कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं। इन धार्मिक कार्यक्रमों में बहुत सारे स्टार्स ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया हैं। कुछ कलाकारों ने इस किरदार को इतनी खूबसूरती से निभाया कि लोंगो द्वारा उन्हें खूब प्यार दिया गया। आइए उन कलाकारों से आपको रूबरू करवाते हैं जिन्होंने  श्री कृष्ण की भूमिका निभाई। 

PunjabKesari

सुमेध मुद्गलकर

सुमेध मुद्गलकर स्टार नेटवर्क के शो राधाकृष्ण (2018) में भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभा रहे हैं। इस शो को भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम को मुख्य रखकर बनाया गया लेकिन अब इसमें अर्जुन का एंगल भी निकल कर आया है। कमाल की बात तो यह है कि इस शो के शुरू होने के पांच साल पहले बनी महाभारत में कृष्ण का किरदार निभा चुके सौरभ राज जैन इस शो में कथा वाचक की भूमिका निभा रहे हैं।

PunjabKesari

राहुल शर्मा / कुलदीप सिंह

 शो विघ्नहर्ता गणेश (2017) में श्री कृष्ण के किरदार में राहुल शर्मा और कुलदीप सिंह नजर आए। इस शो को भगवान श्री गणेश की लीलाओं को मुख्य रखकर बनाया गया। राहुल शर्मा को टीवी के शो 'एक घर बनाऊंगा' और 'एक रिश्ता ऐसा भी' जैसे शो में बेहतरीन किरदार करने के लिए जाना जाता है। साथ ही कुलदीप ने पहचान एक गजल संगीतकार के रूप में बनाई है।

PunjabKesari


 गगन मलिक

शो संकट मोचन महाबली हनुमान (2015) को भगवान हनुमान के नजरिए से बनाया गया था। इस शो में भगवान श्री राम, विष्णु और कृष्ण का किरदार करने वाले एक्टर गगन मलिक ने अपने जीवन का सबसे अच्छा रोल इसी शो में किया है। दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिलने के कारण यह शो दो साल से ज्यादा समय तक चला।

PunjabKesari

 सौरभ राज जैन

शो महाभारत (2013) में श्री कृष्ण और भगवान विष्णु के किरदार में सौरभ राज जैन नजर आए। इस शो में वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया गया था। इस शो को लोंगो ने खूब पसंद किया। कृष्ण के रूप में सौरभ को इस शो से बहुत अच्छी पहचान मिली। मोती सागर के शो 'जय श्री कृष्णा' में भी सौरभ ने भगवान विष्णु की भूमिका निभाई है।

PunjabKesari
 
मेघन जाधव

रामानंद सागर के साल 1993 के सुपरहिट शो 'श्री कृष्णा' का रीमेक उनके बेटे मोती सागर ने बनाया। सागर आर्ट्स के बैनर के नीचे बने शो जय श्री कृष्ण (2008) में श्री कृष्ण के किरदार में कई कलाकार नजर आए। बचपन के कृष्ण का किरदार धृति भाटिया और पिंकी राजपूत जैसे बाल कलाकारों ने निभाया है, जबकि युवा कृष्ण किरदार में मेघन जाधव नजर आए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News