देसी गर्ल अक्टूबर में होने वाली हैं विदेसी, कर चुकी हैं चुपके-चुपके सगाई

7/27/2018 7:03:12 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ सगाई कर ली है। सूत्रों के मुताबिक दोनों अक्तूबर में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने न्यूयॉर्क में इंगेजमेंट रिंग खरीदी थी जिसके बाद दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

 

 

अपनी सगाई की प्रियंका-निक ने किसी को भी कानों-कान खबर नहीं होने दी। लेकिन कुछ बाते एेसी है जो ये साबित करती है कि प्रियंका-निक की सगाई हो गई है। 

 

 

हाल ही में वायरल हो रही तस्वीर में प्रियंका अपने हाथ नें डाली रिंग को निहारती नजर आई थी, कहा जा रहा है कि ये रिंग निक ने उन्हें उनके बर्थडे पर दी थी। वहीं प्रियंका ने भी निक को रिंग दी थी। इसके अलावा प्रियंका ने इस बार अपना बर्थडे निक के साथ लंदन में ही मनाया था।

 

 

सूत्रों का मानना है कि ये दोनों अपने रिलेशन को लेकर सीरियस है। सबसे बड़ा सबूत है कि प्रियंका ने सलमान की फिल्म 'भारत' किसी स्पेशल कारण के लिए छोड़ दी है। इसे बात से और पक्का हो गया है कि ये दोनों जल्द ही शादी रचा सकते है। इस कपल ने इंस्टा पर अपने रिलेशन को कबूला था। 

 


बता दें कि दोनों एक दूसरे के परिवार वालो से मिल चुके है। हाल ही में निक प्रियंका के साथ भारत आए थे और वह उनके परिवार वालो से मिले थे। वहीं इससे पहले प्रियंका भी निक के कजिन की शादी में गई थी। 

 

Konika