निया से लेकर कपिल तक ये स्टार्स टीनेज में दिखते थे एेसे (देखें तस्वीरें)

6/19/2017 3:38:09 PM

मुंबई: हमारे टीवी सीरियल के कई एेसे स्टार्स हैं जिन्हें लोग बेहद पसंद करते है। ये स्टार्स अब इंडस्ट्री में एक खास मुकाम पा चुके हैं। इनकी एक्टिंग के सब दीवाने बन चुके हैं। वैसे तो अाप सबने इन स्टार्स और इनकी लुक को काफी पसंद किया है। लेकिन आपने कभी भी उनका टीनेज लुक नहीं देखा होगा। आज हम आपको टीवी के पॉपुलर स्टार्स के टीनेज लुक दिखाएंगे कि वह अपने बचपन में कैसे दिखते थे।

निया शर्मा

टीवी शो 'जमाई राजा' से सुर्खियां बटोरने वालीं निया शर्मा अक्सर अपने बोल्ड फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों निया फिल्म मेकर विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' में नजर आ रही हैं। निया को एशिया की तीसरी सेक्सी महिला का खिताब मिला चुका है।

परिधि शर्मा

'जोधा' के नाम से टीवी पर पॉपुलर हो चुकीं परिधि शर्मा इन दिनों प्रैग्नेंट हैं। कुछ दिनों पहले ही परिधि की कुछ फोटोज सामने आई थीं जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं।

श्रृति झा

'कुमकुम भाग्य' की प्रज्ञा के नाम से मशहूर श्रृति झा डिज्नी चैनल पर 'धूम मचाओ धूम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। श्रृति झा ने साल 2007-2008 में रोमांटिक ड्रामा 'जिया जले' में सुनैना की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह 'दिल से दी दुआ...सौभाग्यवती भव' (2011-2012) और 'बालिका वधू' (2013) जैसी कई शोज में वे भूमिका अदा कर चुकी हैं।

अनिता हसनंदानी

'ये है मोहब्बतें' फेम अनिता मॉडलिंग में सक्सैसफुल करियर बनने वाली अनिता ने कभी सौतन कभी सहेली (2001) से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी। अनिता इन दिनों 'ये है मोहब्बतें' में शगुन का किरदार निभा रही हैं।

दिव्यंका

त्रिपाठी 'ये हैं मोहब्बतें' में इशी मां का रोल प्ले कर रहीं दिव्यंका त्रिपाठी के रोल को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। दिव्यंका के अपने करियर की शुरुआत साल 2004 से जीटीवी के 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार' से की थी।

कृतिका सेंगर

कृतिका को ज्यादातर लोग 'झांसी की रानी' के नाम से जानते हैं। उन्होंने पॉपुलर टीवी सीरियल 'एक वीर स्त्री की कहानी...झांसी की रानी' में लीड रोल प्ले किया था।

कपिल शर्मा

अमृतसर से मुंबई कॉमेडियन नहीं बल्कि सिंगर बनने की चाह लेकर आए कपिल शर्मा आज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। कपिल को पहला ब्रेक 2006 में आए टीवी शो 'हंसदे हंसदे रावो' से मिला और 2007 में टेलिकास्ट हुए 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 3' को जीतकर वे लाइमलाइट में आए। फिलहाल वे सोनी टीवी के शो 'द कपिल शर्मा शो' को होस्ट कर रहे हैं।