इन 5 स्टार्स की अचानक हुई मौत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर लगाया गम का ग्रहण

7/9/2018 2:04:44 PM

मुंबई: सब टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा'  में डॉ. हंसराज हाथी का रोल न‍िभाने वाले कवि कुमार अजाद का हाल ही में हार्ट अटैक से न‍िधन हो गया है। ब‍िहार के रहने वाले कव‍ि कुमार आजाद ने तारक मेहता शो में अपने क‍िरदार से घर घर में पहचान बनाई।

तारक मेहता शो की टीम के साथ पूरे टीवी जगत के ल‍िए ये खबर हैरान कर देने वाली है। एेसे बॉलीवुड के कई स्टार्स हैं जिनकी मौत की वजह से विश्व में शौक की लहर दौड़ गई थी। आज हम आपको कुछ एेसे सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने कम उम्र और अचानक हुई मौत से दुनिया को अलविदा कह दिया। 

 

इंद्र कुमार

 

बॉलीवुड फिल्म "मासूम" से डेब्यू करने वाले इंद्र कुमार की अचानक मौत ने भी सबको अचंभे में डाल दिया था। इंद्र की मौत 45 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुई थी। उन्हें सलमान खान के साथ फिल्म "वॉन्टेड" में भी देखा गया था। 

 


श्रीदेवी 

 

बॉलीवुड की "चांदनी" यानि कि श्रीदेवी भी अपनी मौत से पूरे देश को सदमा दे गईं। वह दुबई में शादी में गई हुई थीं। जहां बाथटब में डूबने की वजह से महज 54 साल की उम्र उनकी मौत हो गई। 

 


नरेंद्र झा

 

बॉलीवुड के दमदार एक्टर नरेंद्र झा की भी हार्ट अटैक से 55 साल की उम्र में मौत हो गई। दिल का दौरा पड़ने से 14 मार्च 2018 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

 

 

रीमा लागू

 

एक्ट्रेस रीमा लागू की मौत की वजह भी हार्ट अटैक बताई गई। तबियत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने शाहरुख से लेकर सलमान तक की मां का किरदार निभाया। उन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में एक अलग छाप छोड़ी है। 
 

Punjab Kesari