इन बॉलीवुड स्टार्स का चेहरा मिलता है इनके भाई-बहन से, पहचानना है मुश्किल
9/8/2019 1:39:34 PM
बॉलीवुड तड़का टीम। भाई-बहन आपस में सबसे गहरे बंधन और रिलेशन शेयर करते हैं। वो आपके दोस्त, क्राइम पार्टनर और कई बार आपके पैरेंट्स भी बन जाते हैं। दूसरे भाई और बहनों की तरह, बॉलीवुड हस्तियां भी अपने भाई-बहनों के साथ एक स्पेशल बांड शेयर करती हैं। जुड़वां जैसे दिखने वाले ये सेलेब्रिटी अपने भाई बहनों के साथ कैसा रिश्ता शेयर करते हैं। देखिए तस्वीरें-
भूमि पेडनेकर और समीक्षा पेडनेकर-
भूमि और समीक्षा एक दूसरे के साथ अक्सर चिल करते हुए दिखाई देते हैं। बहनों की ये जोड़ी न केवल एक-दूसरे के साथ एक गहरा बंधन शेयर करती है, बल्कि जुड़वां भी दिखती है।
Happy Rakhi 💓 My protector 👯♀️
A post shared by Samiksha Pednekar (@samikshapednekar) on Aug 15, 2019 at 8:28am PDT
Crazy and we know it 🤩💓 @bhumipednekar
A post shared by Samiksha Pednekar (@samikshapednekar) on May 14, 2019 at 9:53pm PDT
आयुष्मान खुराना, अपारशक्ति खुराना-
दोनों खुराना भाइयों ने सिल्वर स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग से अपने फैंस को प्रभावित किया है। इसके अलावा, एक और बात जो दोनों के बीच कॉमन है, वह है कि वे एक दूसरे के जैसे दिखते हैं।
डेनियल जफर और अली जफर-
जब हम सेलिब्रिटी जोड़ी और उनके एक जैसे लुक के बारे में बात करते हैं, तो हम निश्चित रूप से भाइयों डेनियल जफर और अली जफर को याद कर सकते हैं। पाकिस्तानी गायक और एक्टर का एक भाई है जो बिल्कुल उनके जैसा दिखता है।
शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन-
शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन न केवल एक जैसी दिखती हैं, बल्कि वे दोनों ही डांसर हैं।