राजस्थान में देखने को मिले बॉलीवुड की इन सुपरहिट फिल्मों के नजारे

6/9/2018 3:05:43 PM

मुंबई: जब निर्देशकों को अपनी फ़िल्मों में रॉयल बैकग्राउंड की ज़रूरत होती है, तो उन्हें राजस्थान से बेहतर कोई जगह नहीं सूझती। वहीं फिल्मों की शूटिंग लोकेशन की हो और राजस्थान का नाम ना आए ये तो मुमकिन ही नहीं है। वहीं आज हम आपको बॉलीवुड पॉपुलर स्टार्स की सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसकी ज्यादातर शूटिंग जयपुर राजस्थान में हुई है वहीं इस जगह की खासियत के बारे में आप सबने पहले कभी नही सुना होगा। 

 

 

बाजीराव मस्तानी 

 

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म "बाजीराव मस्तानी" को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके निर्देशक संजय लीला भंसाली थे। फिल्म के दृश्य "आमेर महल" में शूट किए गए। 

 

 

बेटा 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की फिल्म "बेटा" को भला कौन भूल सकता है। फिल्म में माधुरी के डांस को लोग आज भी नहीं भूल पाएं है। इस फिल्म की शूटिंग जयपुर के हवा महल में हुई। हवा महल की लोकेशन को फिल्म में बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। हवा महल शहर के सबसे अद्भुत स्मारकों में से एक है। इसमें झारोखा नामक 953 छोटी खिड़कियां हैं। इस महल को केवल शाही लोगों के देखने के लिए बनाया गया है। महल का वास्तुकला भगवान कृष्ण के ताज के आकार में बनाया गया है।

 

 

हम दिल दे चुके सनम 

 

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एेश्वर्या राय की फिल्म "हम दिल दे चुके सनम" को हम जितनी बार भी देखें उतना ही कम है। फिल्म में सलमान और एेश्वर्या की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। आज भी इसके गानों लोगों की जुबान पर चढ़े हैं। वही फिल्म की लोकेशन की बात करें तो इसकी शूटिंग जैसलमेर के "बारा बाग" यानि "बिग गार्डन" में हुई।  

 

 

लम्हे 

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी और बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर की फिल्म 'लम्हे' काफी अच्छी फिल्म साबित हुई थी। एस फिल्म को आज भी लोग याद करते हैं। इस फिल्म का एक गाना जो कि 'मोरनी.... बागां मां बोले आधी रात मां' को शुट किया गया था। इस गाने की शुटिंग राजस्थान के रेगीस्थान में हुई थी। 

 

 

पी के

 

बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म "पी के" बाॅलीवुड इंडस्ट्री में हिट फिल्मों मे से एक है। इस फिल्म को अलग-अलग लोकेशन पर शूट किया गया है। उनमे से एक लोकेशन जयपुर और मांडवा राजस्थान की है। बता दें कि इस फिल्म के कुछ भाग राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर शूट किए गए हैं

 

 

बॉर्डर

 

1971 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित फिल्म बोर्डर को लोगों के सामने पेश किया गया। इस फिल्म के गानें और इस फिल्म सभी स्टार्स की एक्टिंग को लोग आज भी भूल नही पाएं है। वहीं इस फिल्म को राजस्थान के रेगिस्थान में शूट किया गया। इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान की लड़ाई सिर्फ इसी रेगिस्थान में चली। 

 

 

पहेली 

 

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की रोमांटिक मूवी पहेली को लोग आज भी भूल नही पाए हैं। इस फिल्म में शाहरुख का डबल रोल था। नवलगढ़ में स्थापित पहेली एक भूत और एक नवविवाहित महिला की प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। रेगिस्तान और कठपुतलियों से ऊंट दौड़ तक इस फिल्म के कई भाग राजस्थान में शूट किए गए। इस फिल्म की शूटिंग चंद बाओरी, नारायण निवास पैलेस, फतेहपुर शेखावती बावड़ी, शेखावती क्षेत्र भूमि, के जयपुर, राजस्थान में हुई। 

 

 

एक पहेली लीला 

 

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी का फिल्म "एक पहेली लीला" में लोगों को एक अलग ही अवतार देखने को मिला। फिल्म में सनी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। फिल्म की शूटिंग मुंबई, लंदन और राजस्थान सहित अन्य स्थानों पर की गई। राजस्थान में, इसे दूरस्थ अंदरूनी और गांवों में फिल्माया गया था। जोधपुर में, गांवों के साथ फिल्म के कुछ गानों की शूटिंग रेत में की गई।इतना ही नही फिल्म को शुरु करने से पहले रेगिस्थान में एक गांव भी बनाया गया। 

 

 

बोल बच्चन

 

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की स्टारर मूवी "बोल बच्चन" की शूटिंग जयपुर के चोमू पैलेस में हुई थी। चोमू पैलेस एक विरासत होटल है जो 300 साल पुराना है और इस पर शासकों के नेतृत्व में शानदार व्यतीत किया। 

 

 

प्रेम रतन धन पायो 

 

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और सोनम कपूर की फिल्म "प्रेम रतन धन पायो" की शूटिंग राजस्थान और गुजरात के एक महल में की गई। फिल्म के गानों को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म में सभी स्टार्स की ठाठ-बाट एकदम महाराजाओं जैसी थी। 

 

 

हम साथ साथ हैं

 

बॉलीवुड की पॉपुलर फैमिली ड्रामा फिल्म "हम साथ साथ है" को भला कौन भूल सकता हैं। इस फिल्म को फैंस जितनी बार भी देख लें कम है। फिल्म में सलमान की मासूमीयत भरी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया। फिल्म के कुछ हिस्सों को मुंबई के स्टूडियो में शूट किया गया तो कुछ राजस्थान में फिल्माए गए थे। फिल्म का फेमस गाना 'म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर' को जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में फिल्माया गया। 

 

 

जोधा अकबर

 

बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोधा अकबर' को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। वहीं इस फिल्म के लोकेशन को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म की शूटिंग जयपुर के हवामहल और अरगह शरीफ में हुई है। 

Punjab Kesari