ये हैं दुनिया के सबसे बड़े जानवर जिन्होंने बनाए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

9/30/2018 1:43:43 PM

मुंबईः इस दुनिया में जब कोई इंसान कोई खिताब जीतता है तो उसे सब जानते हैं। लेकिन जब कोई जानवरकोई खिताब जीतता है तो लोग उसे जानने के साथ- साथ उस पर हैरान भी हो जाते हैं। दुनिया में एेसे कई जानवर हैं जिन्होंने कई खिताब जीते हैं। आज हम आपको  कुछ ऐसे खिताबों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि जानवरों के नाम किए। 

जॉर्ज नाम के डॉग वे साल 2010 में दुनिया का सबसे लंबा जीवित डॉग जो 43 इंच का है का खिताब जीता। यह कुत्ता टक्सन एरिजोना से हैं। यह अपने नाम दो खिताब करवा चुका है।   

 

ज़ीउस नामक डॉग  ने साल 2013 में 44 इंच लंबा होने के कारण धरती पर सबसे लंबा डॉग होने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब जीता। 

ज़ोरबा नामक डॉग जो कि इंग्लिश मास्टिफ़ है ने 343 पाउंड का होने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब जीता। 

 

उल्रिाक नामक बिल्ली को दुनिया की सबसे वजनी 30 पाउंड की होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब मिल चुका है। ये नार्वेजियन जंगलों से है और ये सामान्य वजन से दो गुना ज्यादा वजनी है।

 

वहीं स्ट्वि नाम की बिल्ली को 48.5 इंच बड़ा होने का खिताब मिल चुका है। ये दो बार रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। पहला दुनिया में सबसे लंबी घरेलू बिल्ली होने के लिए और दूसरा बिल्लियों के बीच सबसे लंबी पूंछ होने का खिताब जीता। 

इंग्लैंड की गोल्डी नामक गोल्ड फिश को सबसे बड़ी होने का खिताब मिल चुका है। इसकी लंबाई 15 इंच, चौड़ाई में 5 इंच और वजन 2 पाउंड हैं। 

साल 2010 में एक खरगोश को सबसे वजनी 55 पाउंड होने का गिनीज खिताब मिल चुका है। इसे ये खिताब दो बार मिल चुका है। 

Neha