एक्शन हीरो अक्षय से आलिया तक ये स्टार्स हैं COOL, रहते हैं झगड़ों से कोसों दूर

6/23/2018 5:21:08 PM

मुंबई: बाॅलीवुड इंडस्ट्री में वैसे तो बहुत से स्टार्स हैं जो अपने स्वभाव को लेकर चर्चा में रहते हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं जो आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं और कुछ तो सुर्खियों से कोसो दूर हैं। तो आज हम उन स्टार्स की बात करेंगे जो कि अपने स्वभाव में बहुत ही कूल हैं। वह न तो किसी से लड़ते हैं और न ही कभी किसी से गलत व्यवहार करते हैं। आज हम आपको एेसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनका अंदाज और स्वभाव काफी कूल है।  

 

PunjabKesari

 

1. अक्षय कुमार

बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ऐसे इंसान हैं जो कभी भी कोर्ट केस के चक्कर में नहीं पड़े। अक्षय ने अपने कुल अंदाज़ से अपने काम को ऊँचाइयों पर लेकर गए। वह न केवल फिल्मों में पाॅज़िटिव रोल बल्कि अपने घर में भी बहुत शांति से रहते हैं। वह अक्सर अपनी वाइफ और बच्चों के साथ फैमिली टाइम सपेंड करते हुए नज़र आते हैं। अक्षय का ये कूल अंदाज़ उनको परफैक्ट मैन बनाता है जिसे लोग भी काफी पसंद करते हैं। अक्षय अक्सर ज़रुरत मंद लोगों की मदद भी करते हैं।

 

PunjabKesari

 

2. रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत की हर एक फिल्म को लोगों ने बहुत सराहा है। रजनीकांत की फिल्मों ने चेन्नई और तमिल में नहीं बल्कि बाॅलीवुड में भी अपना नाम कमाया है। वह भले ही आज सुपर स्टार हैं पर वह कंडक्टर के रूप में अपनी मामूली शुरुआत को नहीं भूले हैं। उन्होंने मीडिया को भी कभी इग्नोर नहीं किया। वह हमेशा मीडिया के सवालों का जवाब देते हैं और कभी भी बदतमीजी से पेश नहीं आते। 

 

PunjabKesari

 

3. आमिर खान

बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान खुद बनाई है। अक्सर आमिर अवॉर्ड शोज़ में नहीं आते हैं। आपको बता दें कि आमिर अपने सोशल कामों में बहुत बिज़ी रहते हैं। आमिर की हमेशा अच्छी साइड ही देखने को मिलती है। वह अक्सर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते स्पाॅट होते हैं और वह अपने इंस्टाग्राम पर भी फैमिली के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। फैमिली के अलावा वह अपना समय समाजिक कार्यों में लगाते हैं। 

 

PunjabKesari

 

4. विद्या बालन

बाॅलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान खुद बनाई है। विद्या ने हमेशा ही बाॅक्स ऑफिस पर अपने काम से नाम बनाया है। विद्या शोबीज़ की एकमात्र ऐसी महिला हैं जो गांवों में शौचालय निर्माण को बढ़ावा देती है। वह भारत सरकार के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। विद्या ने हमेशा से ही बड़े शांति पूर्वक तरीके से मीडिया को फेस किया है। 

 

PunjabKesari

 

5. टाइगर श्रॉफ

बाॅलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने भी इस इंडस्ट्री में बहुत सा नाम कमाया है। टाइगर के पिता भले ही बाॅलीवुड इंडस्ट्री में हैं पर वह अपने काम से ही जाने जाते हैं। टाइगर बहुत ही विनम्रता से सबसे पेश आते हैं। वह अपने काम को लेकर बहुत मेहनती हैं। वहीं एक शो के दौरान अभिषेक बच्चन ने टाइगर को एक शांत, नम्र और विनम्र बच्चे के रूप में सराहा था।

 

PunjabKesari

 

6. रणबीर कपूर

बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कपूर फैमिली के चिराग हैं। वहीं रणबीर ने हमेशा से ही अपने बड़ों का सम्मान किया है। रणबीर को आज तक गुस्से में नहीं देखा गया। वह हमेशा से ही बहुत नर्मता से पेश आते हैं। वह अक्सर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते नज़र आते हैं। रणबीर की फिल्म भी लोगों को खूब पसंद भी आती हैं। रणबीर के मां-बाप को उनपर गर्व है।

 

PunjabKesari

 

7. आलिया भट्ट

बाॅलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'स्टुडेंट आॅफ द ईयर' से की थी। आज आलिया ने अपने काम की वजह से बाॅलीवुड में अपनी खुद की एक पहचान बनाई है। आलिया बहुत ही क्यूट और इनोसेंट सी हैं। वह हमेशा से ही अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह मीडिया को भी बहुत आराम से हैंडल करती हैं। उन्हें कभी भी गुस्से में नही देखा गया। वह अक्सर मुस्कुराती रहती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News