इन खूबसूरत हसीनाओं के साथ पर्दे पर शशि कपूर ने किया जमकर रोमांस

12/5/2017 11:23:04 AM

मुंबई: बॉलीवुड में रोमांटिक हीरो के नाम से जाने वाले एक्टर शशि कपूर का कल शाम को लंबी बीमारी के चलते 79 की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि वह बीमार होने की वजह से 3 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे। हिंदी सिनेमा के सबसे रोमांटिक हीरो माने जाने वाले शशि कपूर ने अपने किरदारों से बॉलीवुड में एक अलग ही शाप छोड़ी है। 

अपने समय के चॉकलेटी हीेरो रहे शशि‍ कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की कई फेमस एक्ट्रेसेज के साथ खूब जमी. शर्मिला टैगोर और राखी के साथ सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले शशि‍ कपूर ने शर्मीला टैगोर के साथ 12 फिल्मों की थीं, जिसमें से 6 फिल्में सुपरहिट रही और छह फिल्में फ्लॉप रही थी।

बता दें कि उन्होंने एक्ट्रैस राखी गुलजार के साथ शशि‍कपूर ने 10 फिल्में की थीं जिसमें शर्मीली, जानवर और इन्सान, कभी कभी, तृष्णा, बसेरा शामिल हैं. राखी के साथ की गई पांच फिल्में सुपरहिट रही थीं।

शशि‍ कपूर की जोड़ी नंदा के साथ भी खूब पसंद की जाती थी। दोनों ने 'मोहब्बत इसको कहे हैं। उनकी पहली सोलो हिट फिल्म थी। नंदा के साथ शशि‍ कपूर ने पांच सुपरहिट फिल्में दी थीं, जिनमें राजा साब, रूठा न करो, नींद हमारी ख्वाब तुम्हारे भी शामिल हैं।

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ शशि‍ कपूर ने आपबीती, त्रिशूल, आंधी तूफान, अपना खान, मान गये उस्ताद जैसी फिल्में की थीं। जीनत अमान के साथ 10 फिल्में करने वाले शशि‍ कपूर की छह फिल्में हिट रही थीं और चार फ्लॉप थी।