अनुष्का शर्मा से लेकर नेहा धूपिया तक की ससुराल में होगी पहली दिवाली

11/6/2018 3:29:20 PM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स हर त्यौहार काफी धूमधाम से मनाते हैं। वहीं इन दिनों सब दिवाली की तैयारियों में बिजी है वहीं कई स्टार्स ने दिवाली की पार्टी भी की। बॉलीवुड में दिवाली का काफी उत्सह देखने को मिलता है। इस साल कई बॉलीवुड स्टार्स, सिंगर और कई बड़ी हस्तियां शादी के बंधन में बंधीं हैं। इस पैकेज में हम आपको एेसी ही बॉलीवुड की हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहली बार अपने ससुराल यानि अपने पति के साथ दिवाली सैलिब्रेट करेंगी।

 


अनुष्का शर्मा

इस कड़ी में पहला नाम अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का है। अनुष्का शर्मा ने पिछले साल विराट कोहली के साथ सात फेरे लिए हैं। इस साल अनुष्का पहली बार अपने पति विराट के साथ ससुराल में दीवाली सेलिब्रेट करेंगी।

 


सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इसी साल 8 मई को आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए हैं। सोनम की भी ससुराल में पहली दीवाली होगी।

 


 
नेहा धूपिया


बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने इसी साल 10 मई को एक्टर अंगद के साथ शादी रचाई। नेहा की भी ससुराल में पहली दिवाली होगी।  

 


युविका चौधरी

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी पिछले महीने हुई है। शादी के बाद युविका की यह पहली दिवाली है। जाहिर है यह दोनों लव बर्ड्स अपनी इस पहली दीवाली को यादगार बनाने के लिए कुछ खास करने वाले भी होंगे। 

 

 

श्रिया सरन

फेमस एक्ट्रेस श्रिया सरन ने भी इसी साल 12 मार्च को अपने रूसी ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई से शादी की है। इस साल श्रेया की भी यह ससुराल में पहली दीवाली है। वह अपने परिवार के साथ धूमधाम से इस त्योहार को मनाएंगी।

 

 

सोनिया कपूर 


सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमियां ने भी इसी साल 12 मई को गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी रचा है। दोनों का शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया। सोनिया की भी शादी के बाद ये पहली दिवाली है। 

 

 

अंकिता कंवर 

एक्टर मिलिंद सोमन ने भी इसी साल 22 अप्रैल को अंकिता कंवर से शादी की। शादी के बाद दोनों की यूनिक फोटोशूट की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अंकिता भी पहली बार पति के साथ दिवाली सैलिब्रेट करेंगी। 

 

 

भारती सिंह

भारती सिंह ने बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बचिया से पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। तो भारती सिंह की ये पहली दिवाली है। 

 


एकता कौल

टीवी एक्ट्रेस एकता कौल ने फिल्म वीरे दी वेडिंग फेम एक्टर सुमित व्यास से इसी साल सितंबर में शादी की है। एकता और सुमित लंबे समय से डेट कर रहे थे। शादी के दिन एकता बेहद खूबसूरत नजर आईं।

 


मदालसा शर्मा

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय ने इस साल जुलाई में एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से शादी की थी। दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मदालसा साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
 

Konika