शिल्पा शेट्टी के घर से बेशकीमती सामान ले भागे चोर, पुलिस ने दो लोगों को किया अरेस्ट

6/15/2023 3:22:58 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर से हाल ही में चोरी हो गई। चोर एक्ट्रेस के घर से बेशकीमती सामान चुराकर भाग गए। हालांकि, मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर से कुछ बेशकीमती सामान चोरी हो गया था। टीम ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।  

 

वहीं शिल्पा शेट्टी की बात करें तो एक्ट्रेस ने 14 साल बाद फिल्मों में वापसी की थी। उन्हें 2021 में आई फिल्म हंगामा 2 में देखा गया था। इसके बाद वह फिल्म निकम्मा में नजर आई थीं।

Content Writer

suman prajapati