फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ का नया गाना 'काश' हुआ रिलीज

9/7/2019 2:14:48 PM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ (the zoya factor) घोषणा के वक्त से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। सोनम कपूर (sonam kapoor) और दुलकर सलमान (dulquer salmaan) की फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहें हैं। फिल्म के ट्रेलर और पहले गीत ‘लकी चार्म’ के साथ मनोरंजन करने के बाद, आज निर्माताओं ने दूसरा गाना ‘काश’ रिलीज कर दिया है, जो एक रोमांटिक गीत है।

फिल्म के पहले गाने लकी चार्म को सबने खूब पसंद किया था और अब फिल्म के दूसरे गाने को भी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में सोनम और सलमान के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने मिल रही है। 'काश' गाने के बोल मशहूर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं गाने को अरिजीत सिंह और अलिशा मेंडोंसा ने आवाज दी है।

 

फिल्म की कहानी
‘द जोया फैक्टर’ एक विज्ञापन एजेंट के बारे में एक असामान्य कहानी है, जो टीम के कप्तान से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है। फिल्मी पर्दे पर दुलकर सलमान पहली बार सोनम कपूर के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में संजय कपूर सोनम के पिता का किरदार निभा रहें हैं।

 

फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News