Year Ender: साल 2023 इन सेलिब्रिटीज के घर आए नन्हें मेहमान, घर में गूंजीं किलकारियां, देखिए लिस्ट

12/29/2023 6:32:03 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साल 2024 आने वाला है। साल 2023 काफी लोगों के लिए खास रहा। इस साल कुछ सेलिब्रिटीज शादी के बंधन में बंधे, तो कुछ ने माता-पिता बनने की ख़ुशी का एहसास किया। बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, टीवी इंडस्ट्री से लेकर मशहूर क्रिकेटर्स तक कई सेलेब्स पैरेंट्स बने हैं। तो जायज सी बात है कि साल 2023 कई हस्तियों के लिए बेहद लकी साबित हुआ है। देखिए ये लिस्ट- 

 

 

दरअसल, हाल ही में टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और एक्टर अभिनव शुक्ला ने पेरेंट्स बनने की ख़ुशी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कपल 27 नवंबर को जुड़वा बेटियों के माता-पिता बनें थे। फिलहाल उनकी बेटियां एक महीने की हो चुकी हैं। 

 

 

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज जसप्रित बुमरा और उनकी पत्नी संजना गणेशन सितंबर में बेटे के माता-पिता बनें थे। कपल ने अपने पहले बच्चे का नाम अंगद रखा है। 

 

 

एक्ट्रेस गौहर और उनके पति मई में पेरेंट्स बने थे। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम जेहान रखा है।

 

 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रामचरण और उनकी पत्नी उपासना 11 साल बाद एक बेटी के पेरेंट्स बने थे। कपल ने अपनी बेटी का नाम क्लिन कारा कोनिडेला रखा है।

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना ने इस साल बेटे को जन्म दिया था। एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था, क्यूंकि उस समय किसी को भी उनके पार्टनर के बारे में पता नहीं था।

 

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिशा और सिंगर राहुल भी इस साल पेरेंट्स बने थे। कपल की बेटी 'नव्या' का 20 सितंबर को जन्म हुआ था। 

Content Editor

Varsha Yadav