सामने आया सलमान खान के बाइक राइड के पीछे का सच, दर्शक ने बताया आखों देखा हाल

4/25/2019 7:28:09 PM

नई दिल्ली।  सलमान खान (Salman Khan) को अक्सर शहर में अपनी ई-साइकिल पर घूमते देखा जाता है। उन्हें अपनी ई-साइकिल पर सफर करना बेहद पसंद है।  सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वह हमेशा उनके बॉडीगॉर्ड और कार्स से घिरे हुए होते हैं l हाल ही में सलमान खान अपनी आगामी फिल्म भारत (film bharat) के प्रमोशन के किये अपनी ई-साइकिल पर यशराज स्टूडियो जा रहे थे तभी अशोक श्यामलाल पांडे नामक एक पत्रकार ने उनका एक वीडियो निकला। 

 

अशोक श्यामलाल पांडे की मानें तो जब उन्होंने सलमान को सड़क पर यूं जाते हुए देखा था, तो उन्होंने अभिनेता के बॉडीगार्ड से अनुमति लेने के बाद उनका वीडियो बनाया था। लेकिन यह वीडियो अभिनेता को रास नहीं आया। दोनों के बीच इस बात को लेकर झड़प हो गयी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सलमान खान के बॉडीगार्ड ने उनके और उनके साथी कैमरामैन के साथ दुर्व्यवहार किया था और सुपरस्टार ने उनका फोन भी छीन लिया था।

 

इस घटना के दौरान वहां मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि, 'सलमान जब सड़क पर साइकिल चला रहे थे, तभी अचानक ये दो लोग आए और उनके ठीक बगल में गाड़ी चलाने लगे।उसके बाद, वे लगातार अभिनेता का वीडियो बनाते रहे। सलमान ने इशारा किया और उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा। इतना ही नहीं, उनके बॉडीगार्ड और टीम के सदस्य जो उनके पीछे चल रहे थे, वे आगे आए और लोगों से तुरंत शूटिंग रोकने का अनुरोध किया।

 

उनमें से एक लड़का कार से उतरा और उन्होंने बहाना किया जैसे कि उन्हें कार से कुछ लेना था। उसके बाद, उन्होंने फिर से वीडियो बनाना और फोटो खींचना शुरू कर दिया। जब सलमान ने यह देखा, तो उन्होंने फिर से उन्हें चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने उसे नजरअंदाज कर दिया। इससे ट्रैफिक जाम भी हो रहा था और तभी सलमान आए और उनका फोन छीन लिया। लेकिन थोड़ा आगे बढ़ने के बाद, सलमान ने इसे अपने बॉडीगार्ड को दे दिया, जिन्होंने उस आदमी को फोन लौटा दिया।

Chandan