Video: जब अपनी सरदारनी शहनाज के लिए सरदार बने थे सिद्धार्थ शुक्ला, वायरल हुआ SidNaaz का ये वीडियो

10/2/2021 3:05:07 PM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 15' का आगाज उस दिन हो रहा है जिस दिन बिग बॉस के इतिहास में सबसे चर्चित सीजन बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को 1 महीना पूरा हो रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला ने 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के बाद दुनिया को अलविदा कहा। खबरों की मानें तो सिद्धार्थ ने 2 सितंबर, 2021 को रयूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज़ गिल की गोद में अंतिम सांस ली थी। दोनों की मुलाकात बिग बाॅस 13 के दौरान हुईं थी।

सिद्धार्थ और शहनाज सितंबर 2019 में मिले और एक्टर के अचानक दुनिया को अलविदा कहे जाने पर यह जोड़ी सितंबर 2021 में टूट गई। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत को एक महीना हो गया है और शहनाज गिल अभी भी सदमे में है।

वहीं फैंस भी अभी तक सिद्धार्थ के निधन से उभरे नहीं हैं। फैन पेज शहनाज़ के साथ उनकी यादों को संजो रहे हैं। हाल ही में सिडनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सिद्धार्थ अपनी सरदारनी के लिए सरदार बने नजर आ रहे हैं। 

जहां शहनाज को पंजाबी सूट पहने देखा जा सकता है। वहीं सिद्धार्थ को लुंगी, कुर्ता और जैकेट पहने हैं। पगड़ी पहने सिद्धार्थ को शहनाज के लिए कभी भांगड़ा तो कभी गिद्दा डाल रहे हैं। सिद्धार्थ को पंजाबी गबरू बना देख शहनाज भी काफी खुश हो रही हैं। वह उन्हें गले लगाती हैं और उनका माथा चूमती हैं। 

शहनाज गिल ने हमेशा सिद्धार्थ शुक्ला से शादी करने का सपना देखा था, और उनकी मृत्यु के बाद, ऐसी खबरें थीं कि वे 2022 में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार थे।

रिपोर्ट के मुताबिक कपल अगले साल शादी के बंधन में बंधने वाला था। इतना ही नहीं खबरें हैं कि सिद्धार्थ और शहनाज की सगाई हो चुकी थी और वे अपनी मां के साथ अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले थे।

View this post on Instagram

A post shared by sidnaaz 1227 (@sidnaaz_hangover)

Content Writer

Smita Sharma