करण जौहर की फिल्म ''रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'' का टीजर इस दिन होगा रिलीज

6/15/2023 4:13:49 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जिसके लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर करण जौहर भी काफी भावुक हैं क्योंकि वह तकरीबन सात साल बाद निर्देशन की कुर्सी पर बैठे हैं। बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, साथ ही इसमें कॉमेडी और रोमांस का भी तड़का है। रणवीर और आलिया के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन सहित फिल्म जगत के दिग्गज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

 

करण जौहर मौजूदा वक्त में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अहम मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को दर्शकों के बीच आएगी। अब खबर है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर 20 जून को जारी किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, टीजर 1 मिनट 16 सेकंड का होगा। हालांकि, अभी निर्माताओं की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस फिल्म में करण ने 7 साल बाद निर्देशन की कमान संभाली है। पिछली बार उन्होंने 2016 की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन किया था।

Content Editor

kahkasha