फिल्म ''आरआरआर'' की टीम ने एसएस राजामौली को इस तरह दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

10/11/2021 4:09:24 PM

नई दिल्ली। फ़िल्म "आरआरआर" 2022 की सबसे बड़ी रिलीज़ होगी। फिल्म के भव्य होने की उम्मीद है जो सभी के लिए एक अविस्मरणीय नज़ारा होगा। यह फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन महामारी के कारण रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है, हालांकि, इस बीच एसएस राजामौली अपना जन्मदिन मना रहे हैं और ऐसे में फिल्म की टीम ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। 

आरआरआर मूवी अकाउंट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जूनियर एनटीआर और एसएस राजामौली की एक तस्वीर अपलोड की है, जिसमें उन्होंने निर्देशक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं है। दोनों को मुस्कुराते हुए और किसी बात पर चर्चा करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही, फिल्म की कास्ट ने खुद भी निर्देशक के साथ बीटीएस तस्वीरें अपलोड करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं है। 

"❤️❤️❤️❤️ 

#RRRMovie #HBDSSRajamouli" 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RRR Movie (@rrrmovie)

जूनियर एनटीआर ने निर्देशक को बधाई देते हुए लिखा,"Happy Birthday dear Jakkana @ssrajamouli. Love you ❤️" 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

राम चरण ने भी निर्देशक को विश किया और लिखते हैं,"I look up to him in many ways & admire the strength he portrays through his simplicity. Happy birthday Rajamouli Garu. @ssrajamouli 🎉❤️🎂" 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

आलिया भट्ट ने शेयर किया,"Happy birthday to the master storyteller! So grateful and honoured to have been directed by you. Wishing you all the love and happiness in the world❤️"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

फिल्म में कई इंडस्ट्री से कलाकारों की टुकड़ी शामिल है और इसमें एनटीआर जूनियर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे नाम नज़र आएंगे। डीवीवी दानय्या द्वारा निर्मित, आरआरआर भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है। 

पेन स्टूडियोज़ ने पूरे उत्तर भारत में नाट्य वितरण अधिकार प्राप्त किए हैं और सभी भाषाओं के लिए विश्वव्यापी इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं। पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। 

तेलुगु भाषा पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के डी वी वी दानय्या द्वारा निर्मित है। पैन-इंडिया द्वारा फिल्म से जुड़ा अपडेट जल्द ही साझा किया जाएगा क्योंकि प्रशंसकों को अब नई रिलीज की तारीख का बेसब्री से इंतजार रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News