'ताशकंद फाइल्स': लाल बहादुर शास्त्री मरे या मार दिए गए इसी पर रोशनी डालता है ट्रेलर

3/25/2019 9:41:14 PM

मुंबई. लोकसभा चुनाव से पहले एक और राजनीति से प्रेरित फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत पर रोशनी डालती फिल्म  'द ताशकंद फाइल्स'   का ट्रेलर 25 मार्च को रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होगी और इसका डायरेक्शन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है।

 

PunjabKesari

 

इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, नसीरुद्दीन शाह, श्वेता बसु, पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और मंदिरा बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

 

PunjabKesari

 

क्या है ताशकंद...

 

दरअसल,  10 जनवरी 1966 को उज्बेकिस्तान के ताशकंद शहर में भारत और पाकिस्तान के बीच शांति समझौता हुआ था। इस समझौते के एक दिन बाद यानि 11 जनवरी को शास्त्री की रहस्यमय ढंग से मौत हो गई थी।     कई लोगों ने इस मौत को हार्ट अटैक बताया तो कई ने इसे मर्डर माना। चूंकि शास्त्रीजी का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। इसलिए आज भी उनकी मौत पर रहस्य बरकरार है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News