रिलीज से पहले लीक हुई बागी 2 की कहानी, दिशा पाटनी के बच्चे को बचाते हुए नजर आएंगे टाइगर

1/8/2018 10:06:12 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म बागी 2 की कहानी लीक हो चुकी हैं। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शक इस बार पहले से ज्यादा एक्शन देखने की उम्मीद कर रहे हैं। फिल्म में कथित कपल दिशा पाटनी और टाइगर नजर आएंगे। दोनों पहली बार साथ में किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म में टाइगर और दिशा साथ में बहुत कम समय के लिए नजर आएंगे। एक सूत्र ने बताया- दिशा और टाइगर फिल्म में प्रेमी और प्रेमिका की भूमिका निभाएंगे। आधी फिल्म गुजरने के बाद एक्ट्रैस की मौत हो जाएगी। दूसरे सूत्र ने बताया कि यह फिल्म दक्षिण भारतीय फिल्म क्षणम का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। मगर बागी 2 के निर्माताओं ने कहानी में थोड़ा बदलाव किया है ताकि एक्टर्स की ऐज पर सूट कर सके। बागी में जहां टाइगर श्रद्धा कपूर को बचाते हुए दिखाई दिए थे। वहीं इस बार वो अपनी प्रेमिका के बच्चे को बचाते हुए नजर आएंगे। सूत्र ने आगे बताया- फिल्म में टाइगर और दिशा कॉलेज से ही एक दूसरे के प्यार में नजर आएंगे लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाती है। एक्ट्रैस की किसी और से शादी हो जाती है और उनका एक बच्चा होता है। जल्द ही उनके पति की मौत हो जाती है फिर उन्हें भी मार दिया जाता है और उनके बच्चे का अपहरण कर लिया जाता है। जिसके बाद एक्टर उसे बचाने निकल पड़ते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News