अमिताभ से लेकर रेखा तक ये सितारें है रणवीर सिंह की एक्टिंग के दीवाने

7/6/2018 12:21:45 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की एक्टिंग का तो हर कोई दीवाना है। वह किसी भी कैरेक्टर में अपने आपको आसानी से ढाल लेते हैं। कोई भी फिल्म हो उनका एनर्जी लेवल कभी कम नहीं होता है। रणवीर के फैंस उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। फिल्म पद्मावत में उनकी एक्टिंग ने सब को अपना दीवाना बना दिया। उनके इस किरदार को दर्शकों ने ही नहीं बल्कि स्टार्स ने भी काफी पसंद किया। आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे मेंं बताने जा रहे हैं। 

अमिताभ बच्चन

रणवीर की एक्टिंग के तो बाॅलीवुड के बिग बी भी दीवाने हैं। फिल्म पद्मावत में उनकी एक्टिंग को देखकर उन्होंने रणवीर को एक चिट्ठी लिखी। जिसकी जानकारी खुद रणवीर ने दी थी। रणवीर ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अमिताभ बच्चन के खत के साथ बुके की तस्वीर थी। इसी तस्वीर के साथ रणवीर सिंह ने लिखा, 'मुझे मेरा अवॉर्ड मिल गया।'

शाहरूख खान

बाॅलीवुड एक्टर शाहरूख खान ने भी रणवीर की एक्टिंग की काफी तारीफ की है। उन्होंने फिल्म पद्मावत में उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा अब तुम मेरे लिए खिलजी हो। बहुत अच्छी फिल्म है भाई ... मैंने इसे देखा और इसे प्यार किया। "

दीपिका पादुकोण

बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी रणवीर की एक्टिंग की दीवानी है। उन्होंने भी रणवीर के अलाउद्धीन खिलजी के किरदार को काफी पसंद किया था।

शाहिद कपूर 

बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने भी रणवीर की एक्टिंग को काफी पसंद किया था। खिलजी के किरदार को रणवीर ने बखूबी निभाया था। 

रेखा 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस रेखा भी रणवीर सिंह की एक्टिंग को काफी पसंद करती हैं। 


इन बाॅलीवुड स्टार्स की तारीफ से तो यही जाहिर होता है कि रणवीर सिंह उनके फेवरेट हैं और हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना है।

Punjab Kesari