ऑल्ट बालाजी की सीरीज़ ''ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3'' का गाना ''क्या किया है तूने'' हुआ रिलीज

5/27/2021 2:06:11 PM

नई दिल्ली। अपने पहले दो सीजन की तरह, ऑल्ट बालाजी के बहुप्रतीक्षित शो, 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' के संगीत को दर्शकों और विशेष रूप से संगीत प्रेमियों द्वारा बहुत सरहाया जा रहा है। दो गाने - 'मेरे लिए' और 'तेरे नाल' लॉन्च करने के बाद, निर्माताओं ने एल्बम से एक और भावपूर्ण गाना 'क्या किया है तूने' लॉन्च कर दिया है। 

साल का लव एंथम आखिरकार 'क्या किया है तूने' के साथ आ गया है, जो सिद्धार्थ शुक्ला-सोनिया राठी स्टारर का सबसे नया गाना है और इस गाने में रोमांस को फिर से परिभाषित किया गया है। गाने में अमाल मलिक की रचना के सभी गुण हैं; यह भावपूर्ण, अत्यंत मार्मिक, और निश्चित रूप से बेहद मधुर है। पियानो, स्ट्रिंग और बीट्स गायक के लिए एक रोमांटिक माहौल बनाने में बहुत प्रभावी हैं और अमाल ने इसे शानदार ढंग से किया है। अमाल को गायक पलक मुच्छाल का पूरा समर्थन है और उनकी रोमांटिक जुगलबंदी व रश्मि विराग द्वारा लिखित लिरिक्स निश्चित रूप से आपके दिलों को पिघला देगी। 

गीत 'क्या किया है तूने' अपने ट्रीटमेंट और चित्रण दोनों में अपरंपरागत है, जो सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की विशेषता वाले रोमांस ड्रामा की पृष्ठभूमि के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

अमाल मलिक ने कही ये बात
रोमांटिक ट्रैक बनाने के बारे में अपने विचार साझा करते हुए, अमाल मलिक कहते हैं, 'क्या किया है तूने' उस परम जादू की बात करता है जिसमें प्यार होना, बदलना, विकसित करना और मुक्त करना शामिल है। यह एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जिसने प्रेम की दुनिया में एक बार फिर कदम रखा है, इस उम्मीद से कि प्यार में उसे इस बार दर्द नहीं मिलेगा। वह ब्रेकअप के बाद प्यार ढूंढ रहा है और कभी-कभी आप ऐसे लोगों से मिलते हैं जो आपको खुद से प्यार करना सिखाते हैं, यही सच्चा प्यार है, ऐसा प्यार जिसे ताउम्र संजो कर रखना चाहिए।' 

'पलक मुच्छाल भावनाओं को कितनी सहजता से प्रस्तुत कर रही हैं, यह बताने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। हमारे पास सबसे बड़ा लव एंथम 'कौन तुझे' है और मुझे लगता है कि 'क्या किया है तूने' में, वह बहुत सहज और आकर्षक सुनाई दे रही है, इसके बावजूद कि उनके हिस्से को निष्पादित करना बहुत मुश्किल था। मुझे उम्मीद है कि यह गाना सभी तक पहुंचेगा।',अमाल ने साझा किया। 

खूबसूरत कहानी है 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3'
'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य राव और रूमी देसाई की कहानी है जो बहुत अलग दुनिया से दो लोग है। न केवल उनकी दुनिया अलग-अलग हैं, बल्कि वे एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत भी हैं। दोनों जानते थे कि उन्हें क्या चाहिए, लेकिन वह नहीं जो उन्हें चाहिए। 

आखिरकार, वे दोनों ने प्यार और दिल टूटने का अहसास अनुभव करते है। जब वे अपने जुनून का पीछा कर रहे थे तब प्यार उनके जीवन में एंट्री लेता है। 

11:11 प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित, 'ब्रोकन लेकिन ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य (सिद्धार्थ शुक्ला) और रूमी (सोनिया राठी) के रिश्ते में उतार-चढ़ाव दिखाती है, जहां जुनून कभी खत्म नहीं होता, लेकिन शिफ्ट हो जाता है। श्रृंखला में एहन भट, जाह्नवी धनराजगीर, मनवीर सिंह, तान्या कालरा और सलोनी खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

यह शो ऑल्ट बालाजी पर 29 मई, 2021 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा! बने रहें!

Content Writer

Chandan