MAMI के रेड कार्पेट में बेहद बोल्द लुक में नजर आईं सोना मोहापात्रा

10/13/2017 3:33:47 PM

मुंबई: 19वें Mami फिल्म फैस्टिवल का उद्घाटन कल मुंबई में हुआ। हाल ही में इस इवेंट पर जानी-मानी ओडिया सिंगर सोना मोहपात्रा भी पहुची। इस दौरान सिंगर सोना बेहद अलग अंदाज में नजर आईं। 

इस दौरान उन्होंने औरंज कलर की ड्रैस पहने हुए नजर आईं।उनकी ये ड्रैस ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक दे रही थी। इसके साथ सोना ने मेकअप भी किया था जो उनके चेहरे पर काफी सूट कर रहा था। बताया जा रहा है कि मामी फिल्म फेस्टिवल में एक ही मंच पर 49 देशों से 51 भाषाओं की 220 फिल्में दिखाई जाएंगी। 

बता दें कि सोना बड़े मुद्दों पर मुखर होकर बोलने-लिखने के लिए जानी जाती हैं और जब मौका आया तब उन्होंने इंडस्ट्री के सबसे बड़े दिग्गज़ों में शुमार सलमान ख़ान तक को नहीं छोड़ा। Mami फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 12-18 अक्टूबर तक होना है।