रजत बेदी की कार की चपेट में आने वाले शख्स ने तोड़ा दम, पुलिस ने एक्टर के खिलाफ दर्ज किया मामला

9/9/2021 11:38:09 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सड़क पर एक शख्स को कार से टक्कर मारने के चलते एक्टर रजत बेदी के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है। हालांकि एक्टर घायल शख्स को छोड़कर भागे नहीं बल्कि उसे  कूपर अस्पताल लेकर गए और उसके परिवार को मदद का वादा भी किया। अब हाल ही में इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि उस घायल शख्स की अब मौत हो गई है।

PunjabKesari


न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक- एक्टर रजत बेदी की कार की चपेट में आने से घायल और अस्पताल में भर्ती एक शख्स ने कल अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने एक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है, आगे की जांच जारी है। 

 

 

बता दें, रजत बेदी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें से उनकी मिल गया (2003), इनमें रक्त (2004), खामोश... खौफ की रात (2005) और रॉकी-दी रिबल (2006) जैसी फिल्में काफी सुपरहिट रही हैं। 

PunjabKesari

 

रजत बेदी को फिल्म कोई मिल गया, करन अर्जुन और हैलो कौन जैसी फिल्मों से बड़ी पहचान मिली है। इन दिनों वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं और बिजनेस करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News