रणवीर सिंह पर भी छाया टीवी क्वीन एकता आर कपूर के डेली सोप्स का जादू, तुलना करते हुए कही ये बात

2/13/2024 1:12:10 PM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  एमी पुरस्कार विजेता एकता आर कपूर एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक जाना माना नाम हैं। एकता ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर घर की' जैसे कई आइकोनिक डेली सोप्स के साथ टेलीविजन की दुनिया में अपनी एक विरासत बनाई। एकता के क्राफ्ट, पैमाने और शानदार स्टोरीटेलिंग ने दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है और दो दशकों के बाद भी, उनकी कहानियां अब तक दर्शकों के दिलों में ताज़ा हैं जिसका जादू ख़त्म अब तक छाया है।

 

और हाल ही में रणवीर सिंह का बोल्डकेयर ब्रांड एड उसी बात का सबूत हैं। इस एड फिल्म में दर्शकों ने न केवल रणवीर सिंह के बोल्ड मूव की सराहना की, बल्कि एकता आर कपूर के डेली क्लासिक सोप्स के समान शो की कला की भी सराहना की।

 

सोशल मीडिया पर एक नेटीजन ने लिखा,
 "एकता कपूर का डेली धारावाहिक शो - किस किस का जिस्म फीचरिंग रणवीर सिंह और जॉनी सिंस 😂😂"


 

एक दूसरे यूजर ने विज्ञापन की तारीफ करते हुए कहा कि इसकी प्रस्तुति एकता कपूर के अंदाज में है। साथ ही कहा है, "रणवीर सिंह और जॉनी सिंस एक बहुत ही बोल्ड कमर्शियल में जो की एकता कपूर स्टाइल है, जो इंटरनेंपर आज के लिए काफी है।"

 

एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है,
"मैं @GemsOfBollywood को इस पर कमेंट करने की चुनौती देता हूं।

हम जानते हैं आप ऐसा नहीं करेंगे। यह विज्ञापन एकता कपूर के अल्टबालाजी कंटेंट (मोदी द्वारा अवार्डड) से काफी मिलता-जुलता है।

तो 10 साल बाद भी हमारे लोगों को ये प्रो पॉर्न विज्ञापन 'मनोरंजन' और मज़ाकिया लग रहे हैं?

#ModiHaiTohMumkinHai"

https://x.com/jjmlin/status/1756974672057602154?s=46

एक सोशल मीडिया यूजर ने बेहद दिलचस्प कमेंट करते हुए लिखा,
"क्या इसकी डायरेक्टर एकता कपूर हैं या कुछ और 😒"

 

 

 

 

एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है,
"मैंने एकता कपूर के डेली सोप में रणवीर सिंह को इमेजिन किया, लेकिन जॉनी सिंस मेरे सपने में भी नहीं थे

ये विज्ञापन एक अलग लेवल पर है 😂"

 

 

एकता आर कपूर, जिन्होंने अपने डेली सोप्स के जरिए टीवी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है, अब तक कई सफल फिल्मों का निर्माण भी कर चुकी हैं। उनकी आगामी फिल्म 'द क्रू', जिसमें तब्बू, कृति सनोन, और करीना कपूर खान एक्ट कर रहे हैं, जो 29 मार्च 2024 को रिलीज़ होने वाली है।

Content Editor

Varsha Yadav