राम चरण-जूनियर NTR के साथ काम करना चाहते हैं The Little Mermaid के डायरेक्टर, कहा ''RRR में दोनों...''

5/17/2023 12:55:20 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशकों में से एक रॉब मार्शल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द लिटिल मरमेड' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ काम करना चाहते हैं। 

रामचरण और जूनियर NTR के साथ काम करना चाहते हैं रॉब मार्शल   
'द लिटिल मरमेड' 26 मई को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में जब रॉब मार्शल से भारतीय अभिनेताओं के साथ काम करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तुरंत राम चरण और जूनियर एनटीआर की ओर इशारा करते हुए 'नाटू नाटू अभिनेता' का नाम लिया।उन्होंने आगे कहा कि दोनों एक्टर अद्भुत और शानदार हैं।

निर्देशक रॉब मार्शल अभिनेताओं की शारीरिक बनावट से भी विशेष रूप से प्रभावित हुए। उन्होंने 'आरआरआर' फिल्म में दोनों एक्टर्स की डांसिग स्किल्स की भी काफी तारीफ की है। रॉब मार्शल की यह इच्छा बताती है कि दुनियाभर में भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। 'द लिटिल मरमेड' की बात करें तो यह फिल्म 26 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसे दर्शक अंग्रेजी भाषा में देख सकते हैं। 

Content Editor

Varsha Yadav