1 रात की कहानी नहीं आज भी हिंदूओं को मारा जाता है...रेप होते हैं...'' द कश्मीर फाइलस'' पर कंगना ने कही ये बात

3/15/2022 3:13:35 PM

मुंबई: फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' इस समय सबसे ज्यादा खबरों में बनी हुईं हैं। थिएटर्स से फिल्म देखकर बाहर निकलने वाले लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आम जनता ही नहीं बाॅलीवुड के भी कई स्टार्स ने इस फिल्म को देखा। बीती रात ही बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 'द कश्मीर फाइल्स' देखी और उन्होंने इसे सबसे अच्छी फिल्म बताया।

PunjabKesari

वहीं अब घाटी में कश्मीरी पंडितों  के साथ हुए जुल्म और उनके पलायन पर बनी इस फिल्म पर कंगना  एक बार फिर बोली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारत-पाकिस्तान, मुसलमानों और कश्मीरी पंडितों का जिक्र है। उन्होंने फैंस से अपील की है कि वो इस फिल्म को देखने जरूर जाएं।

PunjabKesari

कंगना ने कहा-'सबसे पहले विवेक अग्निहोत्री जी, आप धन्य हैं। आपकी पूरी टीम धन्य है। आपने इस फिल्म इंडस्ट्री के माध्यम से जो देश को दिया है, जिस तरह से आपने पूरे देश में हम सब को गर्वित किया है। फिल्म इंडस्ट्री सदैव ही आपकी आभारी रहेगी। आपने कई दशकों के किए गए हमारे पाप धो दिए इस फिल्म इंडस्ट्री के। और मैं सबकी तरफ से आपको बहुत बहुत धन्यवाद करती हूं। हमारा मार्गदर्शन, हमारा नेतृत्व करने के लिए।'

PunjabKesari


ये एक रात के हादसे की कहानी नहीं


कंगना ने आगे कहा- 'दोस्तों इस कश्मीर के हुए हादसे को मत समझना कि एक रात ऐसा हादसा हो गया होगा, ये सबसे बड़ी गलती है। जब भारत का विभाजन हुआ था। पाकिस्तान बना था तो वहां उतने ही हिंदू थे, जितने यहां मुसलमान।

PunjabKesari

आज यहां मुसलमानों की आबादी देखिए और वहां नाममात्र भी हिंदू नहीं रह गए हैं। रोज उनको मारा जाता है। रोज उनका रेप होता,काट कर फैंका जाता है।दोस्तों, कहां गए वो करोड़ों लोग, कभी सोचा है आपने? बांग्लादेश से कहां गए वो लोग? कभी सोचा है आपने?'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

गौतरलब है कि 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे स्टार्स हैं। इस मूवी ने चार दिनों में 41.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News