सपनों का आशीयाना: ''द कश्मीर फाइल्स'' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा 17.92 करोड़ का आलीशान घर, कभी छप्पर के नीचे गुजारे थे दिन

10/4/2022 11:13:36 AM

मुंबई: लेखक-डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इस साल 'द कश्मीर फाइल्स' से पूरी दुनिया में धमाल मचा दी। 'द कश्मीर फाइल्स' इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। अपनी फिल्म की सफलता को एंजॉय करते हुए विवेक ने अपनी एक्ट्रेस पत्नी पल्लवी जोशी संग अपना सपनों का आशियाना खरीदा। कभी छप्पर में रहने वाले विवेक अग्निहोत्री का नया आशीयाना मुंबई में अंधेरी के वर्सोवा में हैं जिसकी कीमत होश उड़ा देने वाली है।

PunjabKesari


17.92 करोड़ है अपार्टमेंट की कीमत 

एक रिपोर्ट मुताबिक कपल ने ये प्रॉपर्टी एक्स्टसी रियल्टी पर खरीदी है। ये अपार्टमेंट इमारत की 30वीं मंजिल पर है। 3,258 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले हुए इस अपार्टमेंट के साथ डायरेक्टर को तीन कार पार्किंग स्लॉट मिले हैं।

PunjabKesari

विवेक के इस अपार्टमेंट की कीमत 17.92 करोड़ रुपए है।कपल ने संपत्ति के लिए 1.07 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। इस अपार्टमेंट के प्रति वर्ग फुट अपार्टमेंट की वैल्यू 55,000 रुपए से थोड़ी अधिक बताई जा रही है। 

PunjabKesari

विवेक अग्निहोत्री की गिनती आज बॉलीवुड के सफल डायरेक्टर्स में होती है। दिल्ली से मास कम्युनिकेशन और एडवर्टाइजिंग का कोर्स करने के बाद उन्होंने मुंबई आकर एड फिल्ममेकर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।

PunjabKesari

विवेक अग्निहोत्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की बात करें, तो 15-20 करोड़ के बजट में बनी उनकी इस फिल्म ने दुनिया भर में 340 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, चिन्मय मंडलेकर और भाषा सुंबली जैसे स्टार्स थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News