कपिल के शो में दिखे बॉलीवुड स्टार्स के डुपलीकेट तो वहीं शो में पहुंचे 'जंगली' के स्टार कास्ट

3/25/2019 1:47:11 AM

मुंबईः कपिल शर्मा का शो हर बार धमाल मचा कर जाता है। इस रविवार शो की शुरुआत होती है कपिल शर्मा के पंच से। इस बार शो में बॉलीवुड सितारों के डुप्लीकेट बनते है। सेट पर आकर सभी डीसाईज करते है कि किसने क्या क्या बनना है। इसके बाद चंदू सलमान खान, ठाकुर शाहरुख खान, कृष्णा अमिताभ बच्चन, भारती आलिया भट्ट, सुमोना दीपिका पादुकोण और कपिल आखिर में शत्रुघ्न सिन्हा बनतें हैं। इन किरदारों में वह दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट होने पर मजबूर कर देते हैं। 

इसके बाद कपिल के शो में एंट्री होती है राजेश अरोड़ा की। इसके बाद शो में 'जंगली' स्टार कास्ट टीम पहुंची। फिर सेट पर बच्चा यादव आते है। बच्चा यादव शो में आते ही शो का माहौल बना देते है। उनकी चटपटी बातें शो में अलग रंग भर देती है।

इस दौरान जंगली के एक्टर विद्युत जामवाल खतरनाक स्टंट करते नज़र आए। जिसे देखकर सभी खड़े होने पर मजबूर हो जाते हैं। इसके बाद शो में सपना की एंट्री होती है। सपना शो में आते ही अपने चुलबुले अंदाज से शो में रंग भर देती है। 

Pawan Insha