'द कपिल शर्मा शो' में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने छुड़ाए कपिल के छक्के

2/3/2019 12:25:02 AM

मुंबईः कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने आकर उनकी धज्जियां उड़ा दी। सानिया मिर्जा जब भी कपिल के शो में आती है तब तब वह कपिल के छक्के छुड़ा देती है और कपिल का मुंह बंद करवा देती है। सानिया के आगे कपिल की बोलती बंद हो जाती है। इस हफ्ते 'द कपिल शर्मा शो' में सानिया मिर्जा और उनकी बहन नजर आईं। शो के दौरान सानिया ने कपिल शर्मा की शादी से लेकर उनकी अंग्रेजी तक, हर चीज का हंसी मजाक किया। 

इस वीकेंड में कपिल के साथ सानिया मिर्जा ने खूब हंसी मज़ाक किया। सानिया के मम्मी बनने पर उनकी खिंचाई करने की कोशिश करते नज़र आएं। शो में कृष्णा अभिषेक लड़की के किरदार में नज़र आएं। 

कृष्णा ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कृष्णा के बाद कीकू शारदा ने बच्चा यादव के किरदार से दर्शकों को खूब हंसाया। कीकू के बाद भारती सिंह ने अपनी गोल मोल अदाओं से लोगों का खूब मनोरंजन किया। शो की बात करें तो कपिल का शो टीआरपी के मामले में काफी नाम कमा रहा है। 

 

Pawan Insha