The Kapil Sharma Show: जब पहली मुलाकात में करण जौहर को देखकर जोर जोर से हंसने लगी थी काजोल

4/28/2019 12:13:17 AM

मुंबई: द कपिल शर्मा का शो हर बार की तरह इस हफ्तें भी काफी मज़ेदार रहा। कपिल के शो में हर बार नए नए महमान आते हैं। इस हफ्तें कपिल के शो में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस काजोल और फिल्म मेकर करण जौहर ने शिरकत की। कपिल के शो के दौरान उन्होंने खूब मस्ती की। शो में हमेशा तरह मुख्य मेहमान बनीं अर्चना पूरन सिंह। शो में सपना, बच्चा यादव, राजेश अरोड़ा समेत कई किरदार देखने को मिलेें।
PunjabKesari
इसी इसी दौरान शो में एंट्री होती है भारती सिंह की। भारती कभी खुशी कभी गम के गानें पर शो में एंट्री करती है। जब भारती शो में एंट्री करती है तो शो का माहौल रंगमय हो जाता है। भारती अपने चटपटे जोक्स से शो में जोश भर देती है। जिससे शो में सबी दर्शक हंस हंस कर लोटपोट होने पर मजबूर हो जाते है।
PunjabKesari
शो में काजोल और करण जौहर की मजबूत बोन्डिग देखने को मिली। करण और काजोल ने अपने करियर को लेकर कई किस्से सुनाए। करण ने ऐसा ही एक किस्सा काजोल के बारें में सुनाया। करण ने बताया, जब वह 17 साल के थे तो वह पहली बार एक पार्टी में गए, जहां काजोल भी मौजूद थी। उन्होंने पहली बार काजोल को देखा था। इसके बाद काजोल बताती है कि, करण उस पार्टी में बहुत अजीबो गरीब कपड़े पहन कर आए हुए थे जिसे देखकर काजोल हंस हंस कर लोटपोट हो गई। काजोल तब करीब आधा घंटा तक हंसती रही। जिसे देखकर करण शर्मिदां होकर उस पार्टी से चले गए। इसके बाद वह फिर एक पार्टी में मिलें जहां काजोल और करण एक अच्छे दोस्त बन गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News