चंदू की दुल्हन बनीं सुमोना चक्रवर्ती, काॅमेडियन बोला-'जब दूल्हा-दुल्हन राजी तो क्या करेगा कपिल पाजी'
9/15/2019 1:12:43 PM
मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड सुमोना चक्रवर्ती ने बीते दिनों दुल्हन के जोड़े में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया की दुनिया में हंगामा मच गया था। तस्वीरों ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए थे।
वहीं हाल ही में अब सुमोना के ब्राइडल लुक की तस्वीरों की सच्चाई सामने आई हैं। दरअसल, सुमोना का ये लुक द कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड के लिए हैं। इस एपिसोड में सुमोना यानि भूरी चंदन जो शो में चंदू चाय वाले की भूमिका निभा रहा है के साथ शादी रचाएंगी।
इस बात की जानकारी खुद चंदन प्रभाकर ने एक पोस्ट के जरिए दी। इस तस्वीर में चंदू दूल्हे के गेटअप में दिख रहे हैं। वहीं सुमोना दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। सामने आई इस तस्वीरें में चंदू तो खुश दिख रहे हैं लेकिन सुमोना उदास दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए चंदन ने लिखा-'जब दूल्हा दुल्हन को राजी तो क्या करेगा कपिल पाजी।'
बता दें कि द कपिल शर्मा शो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस इस शो के हर किरदार के साथ जुड़े हुए हैं। कपिल के इस शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। टीआरपी में यह शो नबंर 5 में हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Bhalchandra Sankashti Chaturthi: आज मनाई जाएगी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Rang Panchami: कब मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
PM मोदी की पहली चुनावी रैली 30 मार्च को, मेरठ लोकसभा क्षेत्र से फूंकेंगे चुनावी बिगुल....जयंत चौधरी भी होंगे शामिल