Happy Birthday Bipasha Basu: कुछ ऐसा रहा एक्ट्रेस का एक ‘मॉडल’ से ‘मां’ बनने तक का सफर

1/7/2023 9:25:14 AM

मुंबई। हाल ही में मां बनी बिपाशा बसु का आज जन्मदिन है। बिपाशा की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है, लेकिन अब वे अपने मदरहुड को काफी एन्जॉय कर रही है। वे आए दिन अपनी बेटी की तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

आपको बता दे की देवी बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की बेटी है, जिसका जन्म 12 नवंबर 2022 को हुआ था। बिपाशा बसु ने 2016 में करण से शादी की थी और अब ये कपल 6 साल बाद पेरेंट्स बना है।

PunjabKesari

बिपाशा बसु एक पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सफल मॉडल भी रहीं हैं। उनका जन्म 7 जनवरी 1979 को नई दिल्ली, भारत में हुआ था। बिपाशा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होने से पहले एक सफल मॉडल थीं। तीन भाई-बहनों में दूसरी, बिपाशा एक गैर-फ़िल्मी परिवार से आई हैं और कोलकाता और दिल्ली में पली-बढ़ी हैं। मॉडलिंग में उनके करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में हुई थी, जब उन्होंने दो मॉडलिंग कम्पटीशन, फोर्ड मॉडल्स सुपरमॉडल ऑफ द वर्ल्ड और गोदरेज सिन्थॉल सुपरमॉडल कम्पटीशन में जीत हासिल की थी।

PunjabKesari

बिपाशा बसु ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2001 में फिल्म ‘अजनबी’ से की थी। जिसमे वो करीना कपूर, अक्षय कुमार और बॉबी देओल के साथ एक्ट करती दिखीं थीं। सांवली सलोनी बिपाशा ने पहली ही फिल्म से फैंस के दिल में जगह बना ली थी। वहीं उनकी दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘राज’ थी। जिसके बाद वो सफलता के पायदान पर चढ़ती चली गईं।

बीता साल बिपाशा की जिंदगी में ढेर सारी खुशियां देकर गया है और हम उम्मीद करते हैं कि उनके आने वाले साल भी उनके लिए खुशियां लेकर आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News