The Empire का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज

8/7/2021 4:18:24 PM

नई दिल्ली। एलेक्स रदरफोर्ड द्वारा लिखित एंपायर ऑफ द मोगुलः रेडर्स फ्रॉम द नॉर्थ के पन्नों से निकली यह कहानी एक युवा राजा की है, जिसके सामने असंभव चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं। विध्वंसक सेना एवं निर्दयी शत्रु उसकी नियति, सिंहासन एवं जीवन को खतरे में डाल देते हैं। भारत के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक, डिज़्नीहॉटस्टार ने एम्मे एंटरटेनमेंट के बेहतरीन फिल्मनिर्माता निखिल अडवाणी के साथ गठबंधन किया है, जिसके तहत यह भारत में निर्मित अब तक का सबसे बड़ा शो, द एंपायर प्रस्तुत कर रहा है, जो एक योद्धा एवं राजा की काल्पनिक कहानी दिखाता है। भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा, शानदार विज़्युअल्स एवं दिलचस्प कहानी का बेजोड़ समावेश कर सीरीज़, हॉटस्टार प्रेज़ेंट्स द एंपायर डिज़्नीहॉटस्टार के उपभोक्ताओं के लिए 27 अगस्त, 2021 को रिलीज़ होगी।

 

 

डिज़्नीहॉटस्टार ने सदैव अपने दर्शकों को आकर्षक कंटेंट प्रस्तुत करने के अत्याधुनिक तरीके तलाशे हैं। सात क्षेत्रीय भाषाओं में कहानी सुनाने के अद्वितीय फॉर्मेट्स से लेकर नवीन शैलियों तक हॉटस्टार स्पेशल्स के तहत इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का ओरिज़नल कंटेंट अपने भव्य एवं विश्वसनीय स्टोरीटेलिंग के लिए मशहूर है। द एंपायर के साथ यह दीर्घावधि की स्टोरीटेलिंग को नए आयाम पर ले जाएगा। 

 

डिज़्नी+ हॉटस्टार ने सदैव अपने दर्शकों को आकर्षक कंटेंट प्रस्तुत करने के अत्याधुनिक तरीके तलाशे हैं। सात क्षेत्रीय भाषाओं में कहानी सुनाने के अद्वितीय फॉर्मेट्स से लेकर नवीन शैलियों तक हॉटस्टार स्पेशल्स के तहत इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का ओरिज़नल कंटेंट अपने भव्य एवं विश्वसनीय स्टोरीटेलिंग के लिए मशहूर है। द एंपायर के साथ यह दीर्घावधि की स्टोरीटेलिंग को नए आयाम पर ले जाएगा। 

 

कथानकः

फर्घाना का राजा एक दुर्घटना में मौत का शिकार हो जाता है और अब सिंहासन संभालने की जिम्मेदारी एक युवा राजकुमार के कंधों पर आ जाती है। एक अनाचारी राजा द्वारा आसन्न खतरे के कारण यह भारी निराशा का समय है। राजा की हत्या के प्रयास से फर्घाना की सुरक्षा की चिंता और ज्यादा बढ़ जाती है। युवा राजा को अब पूरा साम्राज्य संभालने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेनी होगी।

 

अपनी तरह की पहली विज़्युअल कहानीद एंपायर देखिए 27 अगस्त, 2021 सेकेवल डिज़्नीहॉटस्टार के उपभोक्ताओं के लिए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News